टीकरी बॉर्डर की बैरिकेडिग पर पजांबी महिला कलाकार ने लगाया तिरंगा, पुलिस के दखल के बाद किसानों ने हटवाया

-पंजाबी कलाकार सोनिया मान बोली मुझे धमकियां मिल रही हैं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 07:50 AM (IST)
टीकरी बॉर्डर की बैरिकेडिग पर पजांबी महिला कलाकार ने लगाया तिरंगा, पुलिस के दखल के बाद किसानों ने हटवाया
टीकरी बॉर्डर की बैरिकेडिग पर पजांबी महिला कलाकार ने लगाया तिरंगा, पुलिस के दखल के बाद किसानों ने हटवाया

-पंजाबी कलाकार सोनिया मान बोली, मुझे धमकियां मिल रही हैं जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

किसान आंदोलन के बीच टीकरी बॉर्डर पर पंजाब की महिला कलाकार सोनिया मान ने शुक्रवार सुबह पुलिस बैरिकेडिग पर तिरंगा लगाया। बाद में दिल्ली पुलिस के दखल पर किसानों ने तिरंगा खुद ही बैरिकेडिग से हटवा दिया। पुलिस का तर्क था कि बैरिकेड के पास जाकर कुछ लोग ड्यूटी पर खड़े जवानों को भड़काने की कोशिश करते हैं। वहां पर वालंटियर खड़े करने के लिए कहा। इस पर किसानों ने आवश्यक इंतजाम किए। दरअसल, 26 जनवरी को लाल किले पर जो हुआ उसके बाद से किसान आंदोलन में तिरंगे के सम्मान पर जोर है। इसी के चलते पंजाबी कलाकार सोनिया मान ने बैरिकेडिग पर चढ़कर तिरंगा लगाया। बाद में दिल्ली पुलिस के अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और किसानों से इस बारे में बातचीत की। पुलिस का तर्क था कि इस तरह से बैरिकेडिग पर झंडा लगाने के अलावा कुछ लोग ड्यूटी पर जवानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इस पर किसानों ने वहां से झंडे को हटवा दिया। साथ ही बैरिकेडिग के पास वालंटियर भी खड़े कर दिए। ताकि किसी तरह की कोई हरकत न हो। सोनिया मान बोली, मुझे धमकी मिल रही :

किसान आंदोलन में काफी दिनों से डटी सोनिया मान ने कहा कि 26 जनवरी के बाद से ही उन्हें इंस्टाग्राम, फेसबुक और निजी नंबर पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दीप सिद्धू को लाल किले की घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सोनिया मान का कहना है कि जो भी लाल किले की घटना में शामिल थे, उनका किसानों से कोई संबंध नहीं है। पंजाबी कलाकार का कहना है कि उनके पिता बलदेव सिंह मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मगर वे किसी से नहीं डरती। यहां किसानों के बीच रहेंगी।

chat bot
आपका साथी