बुखार पीड़ितों के लिए सिविल अस्पताल में आज से अलग रहेगी ओपीडी, भीड़ रोकने पर जोर

यहां पर आने वाले सभी मरीजों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि वे शारीरिक दूरी का पालन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:50 AM (IST)
बुखार पीड़ितों के लिए सिविल अस्पताल में आज से अलग रहेगी ओपीडी, भीड़ रोकने पर जोर
बुखार पीड़ितों के लिए सिविल अस्पताल में आज से अलग रहेगी ओपीडी, भीड़ रोकने पर जोर

यहां पर आने वाले सभी मरीजों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि वे शारीरिक दूरी का पालन करें। फोटो-3: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

शहर के सिविल अस्पताल में मंगलवार से बुखार पीड़ितों के लिए ओपीडी अलग होगी। सामान्य ओपीडी की तरफ बुखार पीड़ितों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके साथ ही सभी बुखार पीड़ितों की स्क्रीनिग होगी। उन्हें दवाइयां भी अलग जगह से ही मिलेंगी। इसके साथ ही अस्पताल में किसी भी हिस्से में अब भीड़ रोकने पर जोर रहेगा। सभी ओपीडी और लैब के बाहर गोल घेरे बनाए गए हैं। यहां पर आने वाले सभी मरीजों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि वे शारीरिक दूरी का पालन करें। कई डाक्टर संक्रमित होने के बाद बदल रही है व्यवस्था :

सिविल अस्पताल के कई डाक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में यहां पर अब सावधानी बरती जा रही है। सभी विभागों में ओपीडी चल रही है, लेकिन जो कोरोना संभावित हो सकते हैं, उन्हें बाकी मरीजों से दूर रखने की कवायद शुरू हो गई है। अब कोरोना काल की शुरूआत में जिस तरह से अस्पताल के अलग हिस्से में बुखार पीड़ितों के लिए विशेष ओपीडी बनाई गई थी, उसी तर्ज पर अब फिर से यही व्यवस्था मंगलवार से शुरू होगी। यहीं पर जरूरी दवाइयां रहेंगी। बुखार पीड़ितों की स्क्रीनिग के बाद डाक्टर उनको दवाई देंगे। इसका फायदा यह रहेगा कि बुखार पीड़ितों के संपर्क में दूसरे मरीज नहीं आएंगे। अभी लग रही है भीड़ :

सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। दूसरी कई जगहों पर भी लोग फिलहाल दूरी बनाने से परहेज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बार-बार उन्हें नियमों के पालन की सलाह तो दी जा रही है, मगर इस पर अमल नहीं कर रहे। यह स्थिति खतरनाक है। कोरोना से बचना है तो नियमों का करें पालन : पीएमओ

शहर के सिविल अस्पताल के पीएमओ डा. प्रदीप शर्मा का कहना है कि पहला तो लोगों को छोटी-मोटी तकलीफ में अस्पताल में आने से बचना चाहिए। जिनका यहां पर चेकअप और इलाज के लिए आना जरूरी है तो वे नियमों का पालन करें। मास्क पहनें। भीड़ से दूरी बनाए रखें। दरवाजों, सीढि़यों की ग्रिल और अन्य जगहों को छूने से बचे। हाथों को बार-बार धोएं या फिर सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

दवाइयां और आक्सीजन पर्याप्त :

पीएमओ डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल में दवाइयों और आक्सीजन की यहां पर कोई कमी नहीं है। फिलहाल 22 कोरोना मरीज अस्पताल में हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में कुल 119 आक्सीजन सिलेंडर हैं। इनमें से 110 भरे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी