नप ने मंगवाया पांच हजार लीटर सैनिटाइजर, एक-दो दिन में शुरू होगा स्प्रे, अनुबंध पर लिया एक ट्रैक्टर

- बिना मास्क वालों पर सख्ती शुरू आठ चालान किए मांगा पुलिस सहयोग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:40 AM (IST)
नप ने मंगवाया पांच हजार लीटर सैनिटाइजर, एक-दो दिन में शुरू होगा स्प्रे, अनुबंध पर लिया एक ट्रैक्टर
नप ने मंगवाया पांच हजार लीटर सैनिटाइजर, एक-दो दिन में शुरू होगा स्प्रे, अनुबंध पर लिया एक ट्रैक्टर

- बिना मास्क वालों पर सख्ती शुरू, आठ चालान किए, मांगा पुलिस सहयोग जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर परिषद की ओर से पिछले साल की तरह इस बार भी पूरे शहर में सैनिटाइजर का स्प्रे करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नप ने पांच हजार लीटर सैनिटाइजर भी मंगवा लिया है। 50-50 लीटर की 100 कैन सैनिटाइजर की मंगवाई गई हैं। स्प्रे करने के लिए एक ट्रैक्टर भी अनुबंध पर लिया गया है। एक-दो दिन में नप की ओर से शहर में सैनिटाइजर का स्प्रे शुरू किया जाएगा। पहले कोरोना संक्रमितों के आसपास के एरिया में यह स्प्रे किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता अनुसार शहर के क्षेत्रों में स्प्रे किया जाएगा। नप की ओर से पिछले साल भी ट्रैक्टरों के अलावा फायरब्रिगेड की गाड़ियों में भी सैनिटाइजर भरकर पूरे शहर में स्प्रे किया था। साथ ही कंटेनमेंट जोन भी अलग से स्प्रे समय-समय पर किया जाता था। सार्वजनिक स्थानों पर भी सैनिटाइजर का स्प्रे किया जाता था। इस बार भी नप की ओर से यहीं काम शुरू किया जाएगा। बिना मास्क वालों के आठ चालान, आगे कार्रवाई जारी रखने को मांगा पुलिस सहयोग:

नगर परिषद की ओर से मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह के नेतृत्व में बिना मास्क वालों के चालान किए जा रहे हैं। नप की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे लोगों के चालान कर रही है। नप की टीम ने आठ लोगों को बिना मास्क पाया तो उनके चालान करके 500-500 रुपये का जुर्माना किया गया। अब आगे बाजारों में भी बिना मास्क वालों के चालान करने के लिए नप ने पुलिस सहयोग की मांग की है।

chat bot
आपका साथी