जागरण विशेष: आवश्यक सेवाओं में शामिल हुए मोबाइल टावर, नहीं होंगे सील, एक लाख से घटाकर 10 हजार की गई फीस

??? ??? ???? ??????? ? ?????? ?? ?? ?? ??? ?????? ?? ?? ????-???? ???????? ?? ???? ?? ??? ???? ???? ?? ?????? ?????? ?????? ?? ???-??? ???? ? ?? ??? ?? ???? ????? ?????? ?? ?????? ?????? ??? ????? ???? ??? ??? ???? ??????? ????? ????? ?? ???? ??????? ??? ????? ?? ?? ?????? ?? ??? ??? ? ???? ?? ????????? ?? ??? ????

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:14 AM (IST)
जागरण विशेष: आवश्यक सेवाओं में शामिल हुए मोबाइल टावर, नहीं होंगे सील, एक लाख से घटाकर 10 हजार की गई फीस
जागरण विशेष: आवश्यक सेवाओं में शामिल हुए मोबाइल टावर, नहीं होंगे सील, एक लाख से घटाकर 10 हजार की गई फीस

कृष्ण वशिष्ठ, बहादुरगढ़:

शहर में खाली प्लाटों व मकानों की छत पर लगे टावरों को अब छोटी-मोटी शिकायतों के आधार पर सील नहीं किया जा सकेगा। मोबाइल टावरों के साथ-साथ केबल व इस तरह की अन्य संचार सेवाओं को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शहरी क्षेत्र में संचार के इन साधनों के लिए फीस व नियम भी निर्धारित कर दिए हैं। हरियाणा नगर पालिका (संचार तथा संयोजन अवसंरचना) उपविधियां-2019 के नाम से संशोधन अधिसूचना भी जारी कर दी है। ग्राउंड, रूफ बेस्ड मोबाइल टावर, चल संचार टावर व डिश एंटीना के मामले में प्रोसेसिग फीस 10 हजार रुपये प्रति टावर के हिसाब से तय की गई है। पहले यह फीस एक लाख रुपये थी। इसके अलावा भूमिगत व ऊपरी केबल के मामले में फीस एक रुपये प्रति मीटर की दर से ली जाएगी। इसके अलावा टावर लगाने, केबल लाइन लगाने के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। शहर में 75 से ज्यादा अवैध रूप से चल रहे थे मोबाइल टावर:

बहादुरगढ़ शहर में अब तक अधिकांश मोबाइल टावर अवैध रूप से चल रहे थे। जब इसका नगर परिषद ने फौरी तौर पर सर्वे कराया था तो बिना अनुमति के चलते हुए 75 टावर मिले थे। नप की ओर से इन टावर की कंपनियों को नोटिस भी भेजे गए थे लेकिन पता ठीक न होने की वजह से ये नोटिस बार-बार वापस आ जाते थे। कुछ एक नोटिस कंपनियों को रिसीव हुए तो उन्होंने फीस जमा करवा दी थी। इस बीच कुछ टावरों के कनेक्शन भी नप ने काट दिए थे लेकिन यह आवश्यक सेवा होने की वजह से दोबारा से कनेक्शन चालू हो जाता था। यह फीस की गई निर्धारित:

साधन फीस

डिश एंटीना डीटीएच से भिन्न 5000 प्रति एंटीना

ऊपरी संचार केबल 1000 नया खंभा व 500 पुराना खंभा

छत पर मोबाइल टावर 10 हजार रुपये वार्षिक

जमीन पर मोबाइल टावर 15 हजार रुपये वार्षिक

वाहन पर लगाए गए चालित टावर उच्च संभाव्य जोन में 20 हजार तीन माह के लिए

वाहन पर लगाए गए चालित टावर मध्यम व निम्न संभाव्य जोन में 15 हजार तीन माह के लिए वर्जन..

मोबाइल टावर व संचार के साधनों को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है। अब मोबाइल टावरों को छोटी-मोटी शिकायतों पर सील नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा इन साधनों के लिए फीस भी निर्धारित कर दी गई है। नियम बनाए गए हैं। मोबाइल टावर की फीस पहले एक लाख थी जो अब कम होकर 10 हजार रुपये हो गई है।

-----मुकेश कुमार, सचिव, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी