न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से अब रातें भी तपने लगी

नौतपा का आगाज स्वाभाविक रूप से प्रचंड गर्मी के साथ हुआ है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के अंदर एक डिग्री का इजाफा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 10:00 AM (IST)
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से अब रातें भी तपने लगी
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से अब रातें भी तपने लगी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

नौतपा का आगाज स्वाभाविक रूप से प्रचंड गर्मी के साथ हुआ है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के अंदर एक डिग्री का इजाफा हुआ है। यह रविवार के मुकाबले 31 डिग्री पर पहुंच गया। इससे अब रातें भी तपने लगी हैं। अभी अगले तीन दिन नौतपा में गर्मी खूब सताएगी। महीने के आखिर में बारिश की संभावना बन रही है। चार दिनों से गर्मी में हुई बढ़ोतरी का जनजीवन पर साफ असर दिख रहा है। पहले कोरोना के कारण लॉकडाउन था और अब गर्मी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह-शाम ही बाजारों में लोग आ रहे हैं। बारिश से पहले बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों की ओर से 29 व 30 मई को बारिश की संभावना जताई जा रही है, उससे पहले अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगर बारिश की संभावना सटीक नहीं होती है तो गर्मी के कारण मुश्किलें बढ़ेंगी। सोमवार को दुपहिया वाहनों पर निकले लोग कोरोना के साथ ही लू से बचाव के लिए चेहरों और सिर को पूरी तरह ढके नजर आए। अभी लॉकडाउन में सशर्त छूट होने और शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण दुपहिया वाहनों का आवागमन कम है। बढ़ रही है नींबू की बिक्री

इस बार कोरोना के चलते लोग शीतल पेय कम और नींबू को ज्यादा वरीयता दे रहे हैं। ऐसे में नींबू के भाव अब बढ़ने लगे हैं। यह 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गर्मी बढ़ी तो 15 से 20 फीसद तक का कीमतों में इजाफा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी