सब जूनियर वर्ग से जतिन व कीर्ति और कैडेट में जतिन डीघल और अनिका बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

- जिला स्तरीय सब जूनियर व कैडेट जूडो चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:58 PM (IST)
सब जूनियर वर्ग से जतिन व कीर्ति और कैडेट में जतिन डीघल और अनिका बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
सब जूनियर वर्ग से जतिन व कीर्ति और कैडेट में जतिन डीघल और अनिका बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

शहर के डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में रविवार को सब जूनियर और कैडेट जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 30 से 31 अक्टूबर तक कैथल में होगी। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग से जतिन व कीर्ति और कैडेट वर्ग में जतिन डीघल व अनिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता के सब जूनियर लड़कों के 30 किलो भार वर्ग में जतिन, 35 किलो में शुभम, 40 किलो में रौनक, 45 किलो में देव, 55 किलो में तुषार, 64 किलो से अधिक किलो भार वर्ग में इशांत विजेता रहे। सब जूनियर लड़कियों में 28 किलो में प्रीति, 32 किलो में रेनू, 36 किलो में खुशी, 40 किलो में अंतिम, 44 किलो में दिशा, 48 किलो में मोनिका, 52 किलो में संजना, 57 किलो में शिवानी तथा 57 से अधिक किलो भार वर्ग में कीर्ति विजेता रही। कैडेट के लड़कों में 50 किलो भार वर्ग में जतिन, 55 किलो में भूमित, 60 किलो में गौरव, 66 किलो में दिनेश, 73 किलो में आर्यन, 91 किलो में गौतम कुमार, 90 किलो में अनिल और 90 किलो से अधिक में पेश विजेता रहे। कैडेट लड़कियों में 40 किलो भार वर्ग में अंजलि, 44 किलो में अनिका, 48 किलो इंदू, 52 किलो में महक, 57 किलो में पूनम और 70 से कम किलो भार वर्ग में प्रगति विजेता रही। इन सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस मौके पर झज्जर जिला जूडो एसोसिएशन की प्रधान रेणुका, अर्जुन अवार्डी कोच पूनम चोपड़ा, कपिल कोच, कोच अनिल, कोच विजेंद्र, दिलबाग, पंकज व पवन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी