दिल के अरमां आरक्षण में बह गए, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ प्रधान पद

- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को प्रधान पद के लिए आरक्षण ने दिया जोरदार झटका

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:10 AM (IST)
दिल के अरमां आरक्षण में बह गए, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ प्रधान पद
दिल के अरमां आरक्षण में बह गए, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ प्रधान पद

- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को प्रधान पद के लिए आरक्षण ने दिया जोरदार झटका, धरी रह गई तैयारियां

- अब पिछड़ा वर्ग से जुड़े नेताओं ने की चुनाव लड़ने की तैयारियां, सीधे चुनाव में भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला होने के आसार फोटो-11: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

बहादुरगढ़ नगर परिषद का प्रधान पद आगामी पांच साल के लिए पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। लगातार दूसरी बार यह पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है। मौजूदा समय में सामान्य वर्ग की महिला यानी शीला राठी चेयरपर्सन हैं, जिनका कार्यकाल बुधवार को खत्म हो जाएगा। चेयरपर्सन पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने से इस पद के लिए चुनाव लड़ने की कई सालों से तैयारियों में जुटे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को जोर का झटका धीरे से लगा है। उनके दिल के अरमां आरक्षण में बह गए हैं। अब ऐसे उम्मीदवारों को अपने स्थान पर पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों की तलाश करनी होंगी। चेयरमैन पद पर आरक्षण की इस मार से इनेलो, भाजपा व कांग्रेस के कई उम्मीदवारों का तो अब करिअर ही दांव पर लग गया है। उधर, नगर परिषद के प्रधान का पद आरक्षित होने से पिछड़ा वर्ग के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। नप प्रधान पद का चुनाव इस बार सीधे तौर पर होगा। ऐसे में पिछड़ा वर्ग से भी कई नेताओं ने अभी से अपनी पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय ले लिया है। साथ ही बड़ी पार्टियों से टिकट की दावेदारी भी ठोक दी है।

भाजपा से पार्षद जसबीर सैनी व पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर वर्मा ने पत्नियों के लिए पार्टी से टिकट की दावेदारी ठोक दी है। भाजपा से पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल शर्मा भी अपने भाभी के लिए टिकट लेने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उधर, कांग्रेस पार्टी से स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन वर्मा व वाइस चेयरमैन विनोद कुमार ही अपनी पत्नियों के लिए टिकट की दौड़ में शामिल होते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी चुनाव होने में काफी समय है और जल्द ही सभी पार्टियों की ओर से टिकट मांगने वाले पिछड़ा वर्ग के नेताओं की लिस्ट बढ़ने वाली है। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। वहीं इनेलो से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी भी अपने किसी चहेते नेता की पत्नी को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। मौजूदा बोर्ड का आज अंतिम दिन:

नगर परिषद के मौजूदा बोर्ड का बुधवार को अंतिम दिन है। नप चेयरपर्सन शीला राठी बुधवार को अपना कार्यभार छोड़ देंगी। वीरवार को छुट्टी होने की वजह से शुक्रवार को नप के प्रशासक के तौर पर एसडीम हितेंद्र कुमार कार्यभार संभालेंगे। जब तक चुनाव नहीं होते तब तक वे प्रशासक के पद पर एसडीएम हितेंद्र कुमार नगर परिषद का कामकाज संभालेंगे। वार्ड वाइज आरक्षण का ब्योरा:

वार्ड संख्या किस वर्ग के लिए आरक्षित

1 एससी सामान्य

2 एससी महिला

3 एससी सामान्य

4 सामान्य वर्ग

5 सामान्य वर्ग महिला

6 एससी सामान्य

7 सामान्य वर्ग

8 सामान्य वर्ग

9 सामान्य वर्ग

10 सामान्य वर्ग महिला

11 सामान्य वर्ग

12 सामान्य वर्ग महिला

13 सामान्य वर्ग

14 सामान्य वर्ग महिला

15 सामान्य वर्ग महिला

16 सामान्य वर्ग महिला

17 सामान्य वर्ग

18 सामान्य वर्ग

19 सामान्य वर्ग

20 बीसी वर्ग सामान्य

21 सामान्य वर्ग

22 सामान्य वर्ग

23 सामान्य वर्ग महिला

24 सामान्य वर्ग

25 बीसी वर्ग सामान्य

26 सामान्य वर्ग

27 सामान्य वर्ग

28 सामान्य वर्ग महिला

29 सामान्य वर्ग

30 सामान्य वर्ग महिला

31 एससी महिला

chat bot
आपका साथी