निजीकरण व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 26 को होगी हड़ताल

पुरानी पेंशन बहाल करने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:36 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:36 AM (IST)
निजीकरण व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 26 को होगी हड़ताल
निजीकरण व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 26 को होगी हड़ताल

जागरण संवाददाता, झज्जर : पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण के खिलाफ राज्य कर्मचारी 26 नवंबर को हड़ताल करेंगे। यह घोषणा शनिवार को पुराना जल घर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि 5 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा।

जिला प्रधान रामबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा, वन, बिजली, सिचाई, जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगर पालिका, स्वास्थ्य, एचएसवीपी, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें बहादुरगढ़, बेरी व झज्जर खंडों और जिला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसका संचालन जिला सचिव विष्णु ने किया। बैठक में हरियाणा की उप महासचिव सबिता मलिक व पूर्व राज्य सचिव राजेंद्र जुलाना मौजूद थे।

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा और उप महासचिव सबिता मलिक ने कहा कि 26 नवंबर की हड़ताल का आह्वान देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी संघों की फेडरेशनों ने संयुक्त तौर पर किया है। यह हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों कोऋ निजी हाथों में सौंपने व जनतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों, श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के हकों में बदलाव करने, सवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने, पुरानी पेंशन, डीए, एलटीसी बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने और बर्खास्त 1983 पीटीआइ को तुरंत शिक्षा विभाग में समायोजित करने आदि मांगों को लेकर की जा रही है।

हड़ताल में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, परिषदों व नगर पालिकाओं के कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी के पदाधिकारी जयपाल गुढा, मोहित गुलिया,महावीर निर्णय, महीपाल, राकेश व जय भगवान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी