दही हाडी और शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ गणपति महोत्सव

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: शहर में कई स्थानों पर गणपति महोत्सव बड़ी धूमधाम से मना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 12:05 AM (IST)
दही हाडी और शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ गणपति महोत्सव
दही हाडी और शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ गणपति महोत्सव

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

शहर में कई स्थानों पर गणपति महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गणपति धाम में दही हाडी कार्यक्रम तथा अन्य स्थानों पर शोभा यात्रा के साथ गणेश उत्सव शुरू हुआ। समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मेन बाजार स्थित गणपति चौक पर 13वा गणपति महोत्सव बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। दिल्ली के झडेवाला माता मंदिर से दौड़ लगाकर युवा अखंड ज्योति लाए और पंडाल में विराजे बप्पा के सामने प्रज्वलित की। केक काटकर श्रद्धालुओं ने गणपति का जन्मदिन मनाया गया। बालक हितैषी सेवा समिति से जुड़े रविकात ने बताया कि इस बार महोत्सव प्लास्टिक हटाओ, वातावरण बचाओ मुहिम थीम पर मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को भव्य पंडाल में गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई। श्रद्धालुओं ने केक काटकर बप्पा का जन्मदिन मनाया। रात्रि कीर्तन में मधुर भजनों से गणपति की महिमा का बखान किया गया। पंडाल में विराजी गणपति बप्पा की प्रतिमा राजस्थान के उदयपुर शहर से लाई गई है। महोत्सव शुरू होने से पहले समिति के 20 युवा दिल्ली के झडेवाला मंदिर से दौड़ते हुए अखंड ज्योति लाए और पंडाल मंें विराजे गणपति के समक्ष प्रज्वलित की। महोत्स्व में रोजाना कीर्तन का आयोजन होगा। रविवार को सुंदर काड पाठ का आयोजन और 21 सितंबर को चौकी लगाई जाएगी। 22 सितंबर को नगर परिक्रमा के साथ गणपति बप्पा को अलविदा किया जाएगा। प्रतिमा का विसर्जन हरिद्वार में हर की पौड़ी पर किया जाएगा। दही हाडी के साथ शुरू हुआ गणपति महोत्सव

साखोल के नजदीक गणपति धाम में भी गणपति उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 10 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार को धूमधाम से हुई। कई तरह के कार्यक्रम हुए। दही हाडी कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खूब उत्साह रहा। पूरा पंडाल गणपति बप्पा मारेया के नारों से गूंजता रहा। लाइनपार में निकाली गई शोभायात्रा

लाइनपार के हरी नगर स्थित मंदिर परिसर में गणपति महोत्सव मनाया गया। और सभी वार्डों में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का आयोजन श्री शिव सेवा समिति द्वारा किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व चैयरमैन व पार्षद रवि खत्री ने शिरकत की। उनका यहा पहुचने पर आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व नप चेयरमैन एवं पार्षद रवि खत्री ने कहा कि धार्मिक कायरें से समाज में आपसी प्रेम, प्यार ओर भाईचारा बढ़ता है। हम सभी को बिना कोई भेदभाव कर धार्मिक कायोर् का आयोजन करने के साथ-साथ आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए। खत्री ने श्रद्धालुओं के साथ गणपति की विशेष पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा में शामिल युवा व आयोजक एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। वहीं सबसे आगे चल रहे बैंड बाजे पर गणेश जी महाराज पर आधारित भक्ति गीत गूंज रहे थे।

इस अवसर पर राजीव वत्स, राजेश कुमार तंवर, त्रिलोक शर्मा, मनोज कुमार, काके, कृष्ण कुमार, रोहित, अनिल कुमार, अमन, अजय, महाबीर प्रसाद, सीटू, जयप्रकाश भारद्वाज, पंडित प्रमोद कुमार, ठाकुर प्रसाद, राजेश पहलवान, अमित छिल्लर, कपिल छिक्कारा आदि काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। रघुनाथ मंदिर में विराजमान हुए गणेश जी

मॉडल टाउन में श्री गणेश समिति की ओर से भी तृतीय गणेश महोत्सव का शुभ आरंभ किया गया। गणेश जी श्री रघुनाथ मंदिर में विराजमान हुए। इस मौके पर सचिन दलाल, गिरीश गुप्ता, आशीष कौशिक, नवनीत कौशिक, विकास शर्मा, समीर सोमानी, अंशुल, देवेन शर्मा, उमेश, प्रदीप, गौरव, मनन मलिक, रोहित, नरेश गुप्ता, विनय गोयल, सुदामा टायल, प्रवीण गर्ग, संजय गुप्ता, प्रवीण सिंघल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी