पूर्व कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद नीना राठी और उनके पति अब भाजपा के साथ

एक दिन पहले कांग्रेस को अलविदा कह चुके बहादुरगढ़ से पार्षद डा. नीना राठी और उनके पति सतपाल राठी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 10:00 AM (IST)
पूर्व कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद नीना राठी और उनके पति अब भाजपा के साथ
पूर्व कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद नीना राठी और उनके पति अब भाजपा के साथ

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : एक दिन पहले कांग्रेस को अलविदा कह चुके बहादुरगढ़ से पार्षद डा. नीना राठी और उनके पति सतपाल राठी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिलाया। बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक भी इस दौरान मौजूद रहे।

नरेश कौशिक ने कहा कि राठी दंपती को पार्टी में उनके कार्यकर्ताओं समेत पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उनके आने से भाजपा मजबूत हुई है। कौशिक ने कहा कि आज ही केंद्र में मोदी सरकार की दूसरी पारी का एक साल पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के सुरक्षा कवच और आत्मनिर्भरता की संकल्पना के बाद हमारा देश आने वाले समय में निश्चित तौर पर कठिन परिस्थितियों से निकलेगा। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए गए भाजपा में जाना पहले से तय था

दरअसल, शुक्रवार को राठी दंपती ने जैसे ही कांग्रेस को अलविदा कहा वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो गए थे। ऐसे में साफ है कि पहले से ही उनका भाजपा में जाना तय था और इसमें उन्होंने कोई देरी भी नहीं की। शनिवार की सुबह ही पूर्व विधायक नरेश कौशिक के साथ नीना सतपाल राठी चंडीगढ़ पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी