फिरोजपुर पैसेंजर 5 नवंबर तक बंद, यात्रियों को होगी परेशानी

??????-???????? ?? ??? ???? ???? ??????? ????? 54641 ?? 5 ????? ?? ?? ?? ???? ??? ??? ???? ?????? ?? ??? ??? ?????? ??????? ???? ?? ??? ?? ????? ??????? ??????? ????? ??? ???? ??? ???? ?? ??? ???? ?? ????? ???? 815 ?? ????????? ??????? ??? ??? ?? ?? 54642 ???? ?? ??? ?????? ????? ??? ??? ?? ??? ???? ??? ?????? ?? ??? ?? ?? ???? ??? ??? ?? ???? 518 ??? ?? ??? ????? ??????? ????? ????????? ?? 1028 ??? ?? ????????? ??? ?????? ?? ?????? ??? ????? ?????? ?????

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:30 AM (IST)
फिरोजपुर पैसेंजर 5 नवंबर तक बंद, यात्रियों को होगी परेशानी
फिरोजपुर पैसेंजर 5 नवंबर तक बंद, यात्रियों को होगी परेशानी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : दिल्ली-फिरोजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54641 को 5 नवंबर तक रद कर दिया गया है। इससे यात्री एक बार फिर परेशान होंगे। सुबह के समय अब रोहतक पहुंचना मुश्किल होगा। अभी कारण पता नहीं चल पाए हैं।

यह ट्रेन सुबह 8:15 पर बहादुरगढ़ पहुंचती है। शाम को यह 54642 नंबर के साथ दिल्ली लौटती है। मगर अब इसे अगले तीन सप्ताह के लिए रद कर दिया गया है। अब सुबह 5:18 बजे के बाद दूसरी पैसेंजर ट्रेन यात्रियों को 10:28  बजे पर बहादुरगढ़ में उपलब्ध हो पाएगी। इधर दैनिक यात्री समिति ने इस पर तुरंत रेलवे को पत्र लिखकर इस ट्रेन को रद न करने की मांग की है। समिति प्रवक्ता सतपाल हाडा का कहना है कि बहादुरगढ़ से सुबह 6:45 से 7:50 तक 4 एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित होती है। इनमें रोहतक तक का किराया 30 रुपये है। जबकि मुख्य स्टेशनों के अलावा ये ट्रेनें किसी और स्टेशन पर नहीं रुकती। दूसरी ओर पैसेंजर ट्रेन का किराया मात्र 10 रुपये है। फिरोजपुर पैसेंजर ही मुख्य ट्रेन है। इसको रद न किया जाए। वर्जन..

मुख्यालय की तरफ से फिरोजपुर पैसेंजर को 5 नवंबर तक रद किए जाने की सूचना आई है। कारण अभी पता नहीं है। जैसे ही कारण पता चलेंगे, यात्रियों को सूचित किया जाएगा।

--बी एस मीणा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी