अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बामनौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रोहद गांव के किसान कपूर सिंह (45) की मौत हो गई। घटना रविवार की रात को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:15 AM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

जासं, बहादुरगढ़ : लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बामनौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रोहद गांव के किसान कपूर सिंह (45) की मौत हो गई। घटना रविवार की रात को हुई। बताया गया है कि कपूर अपने भतीजे व एक अन्य के साथ बामनौली गांव के पास स्थित ढ़ाबे पर आया हुआ था। यहां पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। हालांकि घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सवाल उठाए तो पुलिस की ओर से फोरेंसिक टीम से भी जांच करवाई गई। बाद में दुर्घटना मानते हुए ही मामला दर्ज किया गया। कपूर सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

chat bot
आपका साथी