सक्रिय होने लगा डेंगू का मच्छर, रोजाना बढ़ रहे केस, इस बार नवंबर के अंत तक बरतनी होगी सावधानी

-शुक्रवार को जिले में मिले नौ केस में से दो बहादुरगढ़ के कुल संख्या 19 पर पहुंची

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 07:20 PM (IST)
सक्रिय होने लगा डेंगू का मच्छर, रोजाना बढ़ रहे केस, इस बार नवंबर के अंत तक बरतनी होगी सावधानी
सक्रिय होने लगा डेंगू का मच्छर, रोजाना बढ़ रहे केस, इस बार नवंबर के अंत तक बरतनी होगी सावधानी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

डेंगू का मच्छर अब सक्रिय होने लगा है। रोजाना केस बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को जिले में नौ केस नए सामने आए। इनमें से दो बहादुरगढ़ के हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 19 पर पहुंच गई है। डेंगू का डंक करीब दो महीनों तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने भी गतिविधियां तेज कर दी हैं। ताकि डेंगू को फैलने से रोका जा सके। दरअसल, इस बार रिकार्ड तोड़ बारिश हुई है। इसके कारण जगह-जगह बरसाती पानी जमा है। सेक्टरों में समस्या ज्यादा है। इसे कारण अब मच्छर भी खूब पनप रहे हैं, जो डेंगू फैला रहे हैं। चूंकि अभी तापमान में ज्यादा कमी नहीं हुई है, इसलिए अक्टूबर के बाद नवंबर में भी नवंबर में भी डेंगू का खतरा बना रहेगा। एकाएक बढ़ने लगे हैं केस :

वीरवार तक जिले में डेंगू के कुल 10 केस थे। मगर शुक्रवार को नए नौ केस आ गए। ऐसे में संख्या 19 पर पहुंच गई। इनमें दो केस बहादुरगढ़ के दयानंद नगर के हैं। पिछले एक सप्ताह से केस अब निरंतर बढ़ रहे हैं। अभी तक तो एक या दो केस ही नए आ रहे थे, मगर अब एक साथ नौ केस आए हैं। पाश इलाकों में है ज्यादा खतरा :

इस बार अधिक बरसात के कारण शहर के अधिकतर सेक्टरों और अपार्टमेंट में डेंगू का खतरा ज्यादा है, क्योंकि वहां पर खाली प्लाटों में ज्यादा बरसाती पानी जमा है। ऐसे में घरों के अंदर भले ही मच्छर न पनप पाएं, लेकिन बाहर मच्छरों पनपने लिए माहौल अनुकूल बना हुआ है। सभी मरीजों को मच्छरदानी में रखने के निर्देश :

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में दाखिल सभी मरीजों को मच्छरदानी के अंदर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि डेंगू का वायरस न फैले। इसके अलावा लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वे नवंबर के अंत तक मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। कूलरों के साथ-साथ जहां पर प्लाटों में पानी जमा है, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा डालने का अभियान चला रखा है। वर्जन..

अभी तक जिले में डेंगू के कुल 19 केस आ चुके हैं। इनमें से नौ शुक्रवार को ही मिले हैं। अस्पताल में दाखिल सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है। बचाव के जो भी उपाय है, वे अपनाएं जा रहे हैं। विभाग की गतिविधियां निरंतर जारी है।

--डा. सरिता गौरी, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, झज्जर

chat bot
आपका साथी