वैक्सीनेशन कैंप में उमड़ी भीड़, 310 ने करवाया टीकाकरण

- वैक्सीन लगवाने वालों को अग्रवाल मैत्री संघ के चेयरमैन राजबीर बंसल की ओर से बांटे गए मास्क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:55 AM (IST)
वैक्सीनेशन कैंप में उमड़ी भीड़, 310 ने करवाया टीकाकरण
वैक्सीनेशन कैंप में उमड़ी भीड़, 310 ने करवाया टीकाकरण

- वैक्सीन लगवाने वालों को अग्रवाल मैत्री संघ के चेयरमैन राजबीर बंसल की ओर से बांटे गए मास्क व सैनिटाइजर फोटो-12 व 13: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

अग्रवाल मैत्री संघ की ओर से रविवार को सेक्टर छह के सामुदायिक केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 310 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के लिए यहां पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक टीकाकरण हुआ। सुबह से ही यहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लाइन में लगकर लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने वालों को अग्रवाल मैत्री संघ के चेयरमैन राजबीर बंसल की ओर से उत्तम क्वालिटी के मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल अग्रवाल मैत्री संघ के चेयरमैन राजवीर बंसल ने की। इस मौके पर प्रधान नरेश बंसल, संजय गुप्ता, अशोक गोयल, दीपक जैन, पार्षद मोनिका गर्ग, गजानंद गर्ग, डा. नीलिमा जैन व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महिपाल गुलिया आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. गगन जैन, डा. अजय, डा. अशोक, एएनएम पूनम, स्टाफ नर्स सुशीला आदि लोगों को वैक्सीन लगाई। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहने:बंसल

अग्रवाल मैत्री संघ के चेयरमैन राजबीर बंसल ने कहा कि इन दिनों कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। भारी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में हम लोगों को सावधानी बरतनी होंगी। तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हमें जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलना है। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाए। हमेशा सैनिटाइजर का प्रयोग करना है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी भी बनाए रखे। अगर हम सावधान नहीं रहे तो यह महामारी ज्यादा लोगों में फैल जाएगी, जिसका हमें खामियाजा उठाना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी