प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिग मामले में अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज

सिदिपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। संभावना है कि इसमें एक-दो दिन के अंदर खुलासा हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:30 AM (IST)
प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिग मामले में अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज
प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिग मामले में अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

सिदिपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। संभावना है कि इसमें एक-दो दिन के अंदर खुलासा हो सकता है।

हमले में जख्मी मुकेश के भाई राकेश की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। राकेश ने बताया है कि जिस वक्त हमला हुआ, उस दौरान वह अपने भाई के घर के सामने ही था। दो नकाबपोश हमलावर आए और उसके भाई मुकेश पर गोली चला दी। एक गोली पीछे गर्दन के पास लगी। मुझ पर भी गोली चलाई मगर संयोग से बच गया। शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए, इसके बाद हमलावर भाग निकले। राकेश ने इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश होने का शक जताया है। इधर, पुलिस छानबीन में जुटी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। घायल के भाई के ब्यान पर केस दर्ज किया गया है। गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द खुलासा होगा।

सुनील कुमार, एसएचओ, सदर बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी