बराबरी पर रही बड़े इनाम की कुश्ती

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र के गाव आसौदा में आयोजित हुए कुश्ती दंगल में आसपास क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:37 PM (IST)
बराबरी पर रही बड़े इनाम की कुश्ती
बराबरी पर रही बड़े इनाम की कुश्ती

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

क्षेत्र के गाव आसौदा में आयोजित हुए कुश्ती दंगल में आसपास के पहलवानों ने जौहर दिखाए। बड़े इनाम की तीन कुश्ती हुई। इनमें से दो बराबरी पर रही। जबकि तीसरे कुश्ती में एक पहलवान मुकाबले से हट गया। इससे कम इनाम के भी अनेक कुश्ती मुकाबले हुए।

कुश्ती दंगल में जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत सौलधा भी प्रमुख रूप से पहुचे। उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाए। साथ ही यहा पर पाच लाख से विकास कार्य करवाने की घोषणा की। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि जोधा आर्य ने भी पाच लाख और जिप सदस्य रवि छिल्लर ने दो लाख के कार्य करवाने की घोषणा की।

दंगल के आयोजन में विधायक नरेश कौशिक, समासेवी राकेश कोच, रोहताश आसौदा की तरफ से भी आर्थिक सहयोग और पहलवानों को इनाम दिया गया। ये रहे नतीजे : दंगल में बड़ा इनाम एक लाख का था। दूसरा 51 हजार का। मगर कई बड़े पहलवान आने से 51-51 हजार की तीन कुश्ती करवाई गई। इनमें हितेष बामनौली व अमित कंसाला, दूसरी में सोनू माडौठी और हितेंद्र मलिकपुर भिडे़। दोनों ही बराबरी पर रही। तीसरी कुश्ती में मौसम खत्री व भोला चादपुर अखाड़ा थे। मगर मौसम ने कुश्ती नही लड़ी। वहीं 31 हजार के इनाम पर मनोज बागड़ी आसौदा ने संदीप भिवानी को, जबकि प्रीतम आसौदा ने रवि रामकरण अखाड़ा को हराया। 21 हजार और इससे कम इनाम की कुश्ती भी हुई। मंदिर समिति प्रधान जय सिंह व सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि इस बार लड़कियों की कुश्ती भी करवाई गई।

chat bot
आपका साथी