कुश्ती और बॉ¨क्सग में बहादुरगढ़ की तीन बेटियों ने जीते पदक, किया सम्मानित

मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तीन छात्राओं ने कुश्ती व बा¨क्सग में पदक जीत कर अपने विद्यालय परिवार व प्रदेश का नाम रोशन किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में तीनों को पुरस्कृत किया गया। 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल दलाल ने 59 किग्रा वर्ग में सोनीपत में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। 12वीं की ही छात्रा वर्षा ने 69 किग्रा भार वर्ग में बा¨क्सग में महेंद्रगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। जबकि नौवी कक्षा की छात्रा गीतू शर्मा ने 60 किग्रा वर्ग में महेंद्रगढ़ में रजत पदक हासिल किया। छात्राओं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM (IST)
कुश्ती और बॉ¨क्सग में बहादुरगढ़ की तीन बेटियों ने जीते पदक, किया सम्मानित
कुश्ती और बॉ¨क्सग में बहादुरगढ़ की तीन बेटियों ने जीते पदक, किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तीन छात्राओं ने कुश्ती व बॉ¨क्सग में पदक जीत कर अपने विद्यालय परिवार व प्रदेश का नाम रोशन किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में तीनों को पुरस्कृत किया गया।

12वीं कक्षा की छात्रा कोमल दलाल ने 59 किग्रा वर्ग में सोनीपत में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। 12वीं की ही छात्रा वर्षा ने 69 किग्रा भार वर्ग में बा¨क्सग में महेंद्रगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। जबकि नौवी कक्षा की छात्रा गीतू शर्मा ने 60 किग्रा वर्ग में महेंद्रगढ़ में रजत पदक हासिल किया। छात्राओं ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल निदेशक राकेश कोच को दिया। स्कूल निदेशक ने ही उनकी प्रतिभा को पहचाना और खेलने के लिए प्रेरित किया। माता पिता के सहयोग व कोच के मार्गदर्शन से उनको सफलता मिली। स्कूल निदेशक राकेश कोच ने बताया कि बेटियों का चहुंमुखी विकास जरूरी है, इसी के लिए स्कूल प्रतिबद्ध है। उन्होंने विजेता छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अब कॉमनवेल्थ व ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं पर नजर रखनी चाहिए। उसके लिए कड़ी मेहनत करें। निदेशक मनोज गौतम ने कहा कि सपने भविष्य की नींव होते हैं बशर्तें उनके लिए परिश्रम किया जाए। विजेता छात्राओं ने भी विद्यालय की सभी छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए।

chat bot
आपका साथी