बहादुरगढ़ रक्तदाता व्हाट्सएप ग्रुप को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया

कोरोना नियमों की चलते आयोजकों की ओर से हर टीम से दो सदस्य ही बुलाए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:00 PM (IST)
बहादुरगढ़ रक्तदाता व्हाट्सएप ग्रुप को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया
बहादुरगढ़ रक्तदाता व्हाट्सएप ग्रुप को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया

बहादुरगढ़, (विज्ञप्ति): कुछ युवाओं की पहल पर रक्तसेवा को लेकर चार वर्ष पहले बना एक व्हाट्सएप ग्रुप बहादुरगढ़ क्षेत्र की पहचान बन चुका है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में यूथ ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में बहादुरगढ़ रक्तदाता ग्रुप को सम्मानित किया गया। कोरोना नियमों की चलते आयोजकों की ओर से हर टीम से दो सदस्य ही बुलाए गए थे। इसलिए बहादुरगढ़ रक्तदाता ग्रुप की ओर से एडवोकेट प्रवीन छिल्लर और कपिल खुराना ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजकों द्वारा हर टीम को एक प्रशस्ति पत्र, एक शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप के संचालक रमन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं की आपसी सूझ-बूझ और एकता के चलते आज बहादुरगढ़ रक्तदाता ग्रुप क्षेत्र को गौरव प्रदान कर रहा है। बहादुरगढ़ व आसपास किसी भी समय रक्तसेवा आने पर जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाती है। अनेक अवसर पर तो आपातकाल में रक्तदाता अपने कार्यालय से सीधे ब्लड बैंक पहुंच जाते हैं। इसी जज्बे के चलते छह नवंबर 2017 को बना यह ब्लड ग्रुप आज विश्व स्तर पर रक्तसेवा दे रही संस्थाओं से जुड़ चुका है। ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में सम्मानित हुए एडवोकेट प्रवीन छिल्लर एवं कपिल खुराना ने बताया कि इस सम्मान से उनका उत्साह और अधिक बढ़ गया है। इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश में रक्तसेवा को लेकर बेहतर कार्य कर रही टीमों को ही आमंत्रित किया गया था। इस तरह के ग्रुप का हिस्सा बनकर गौरव महसूस होता है। उन्होंने समस्त ग्रुप की ओर से इस मान-सम्मान के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। ग्रुप एडमिन की तरफ से समस्त सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी