फिर बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

-करवाचौथ पर दिखा मौसम का दिखा अजीब रंग एक तरफ धूप खिली रही दूसरी तरफ बारिश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:07 PM (IST)
फिर बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
फिर बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

इस बार तो मौसम रह-रहकर बिगड़ रहा है। रविवार को करवाचौथ पर मौसम ने अजीब रंग दिखाया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा का दौर चला। वहीं दोपहर बाद क्षेत्र में एक तरफ धूप खिली रही और दूसरी तरफ बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान लुढ़क गया। वहीं प्रभावित एरिया में अब डेंगू का खतरा और बढ़ेगा, तो खेती कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का यह मिजाज लंबे अर्से बाद देखने को मिल रहा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों की ओर से पहले ही इसकी संभावना जताई गई थी। सोमवार को भी मौसम में उठापटक रह सकती है। उधर, क्षेत्र के जिस हिस्से में बारिश व ओलावृष्टि हुई, वहां पर फसल को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल धान की फसल की कटाई जारी है। काफी हिस्से में फसल अभी पकी नहीं है। मगर मौसम की बार-बार मार पड़ रही है। मच्छर पनपेंगे, बढ़ेगा डेंगू का खतरा :

इस बार डेंगू का मच्छर सक्रिय है। भारी बरसात के कारण जगह-जगह जलजमाव के चलते मच्छर पनपे हुए हैं। इससे जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 87 पर पहुंच चुकी है। लगातार यह जानलेवा बीमारी फैल रही है इनमें से 30 से ज्यादा केस बहादुरगढ़ से हैं। रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा रोधी गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं, लेकिन केस बढ़ते ही जा रहे हैं। बिगड़े मौसम से बाजार हुआ प्रभावित :

दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के बाजार प्रभावित हुए। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान कुछ-कुछ मिनटों के लिए रुक-रुकर हल्की ओलावृष्टि हुई। साथ में तेज हवा का दौर भी चला। इसके बाद बादल गहराते चले गए। ऐसे में जो हिस्सा बचा हुआ था, उसमें भी बारिश हुई।

chat bot
आपका साथी