आंदोलन के बीच गुरु गोबिद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

- बहादुरगढ़ के एमआइई स्थित पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन से पकोड़ा चौक निकाला गया नगर कीर्तन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:30 AM (IST)
आंदोलन के बीच गुरु गोबिद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
आंदोलन के बीच गुरु गोबिद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

- बहादुरगढ़ के एमआइई स्थित पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन से पकोड़ा चौक निकाला गया नगर कीर्तन

- वापसी में नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के पास बनाए समागम स्थल पर संपन्न हुआ नगर कीर्तन, रागी जत्थों ने सुनाए शबद -कीर्तन

- सिख समुदाय के किसानों ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नंवाकर शब्द कीर्तन का उठाया आनंद फोटो-2,3,4,5,6, 8,9,10,11,12, 13,14,15,16,18,19,20,21 व 22: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशपर्व को किसान आंदोलन स्थल पर बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की सरपरस्ती तथा पंज प्यारों की अगुआई में सजाए गए नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप फूलों के साथ सजाई सुंदर पालकी में सुशोभित किए गए। नगर कीर्तन में निहंग जत्थेबंदी के बूढ़ा दल की ओर से पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के पास बनाई गई छावनी में आए निहंग इसमें शामिल हुए। नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं ने किसानों के साथ-साथ आम जनता की सुख-शांति के लिए अरदास की। पंच प्यारों तथा पांच निशानची सिंह को जगह-जगह पटका बख्शीश किया गया। संगत को दशमेश पिता श्री गुरु गोबिद सिंह के दर्शाए मार्ग पर चलने की अपील की। नगर कीर्तन के स्वागत में जगह-जगह लंगर लगाए गए।

बुधवार को बूढ़ा दल की ओर से पंडित श्री राम मेट्रो स्टेशन के पास बनाई गई छावनी से शहर में गुरु गोविद सिंह प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु जी की सवारी व पंज प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुआई की। पालकी में सुशोभित गुरु ग्रंथ साहिब के आगे किसानों व श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन पंडित श्री राम मेट्रो स्टेशन से होते हुए सेक्टर 9 बाईपास, नजफगढ़ रोड बाईपास, बालोर रोड बाईपास और पकोड़ा चौक बाईपास से वापस नजफगढ़ रोड के पास बनाए गए समागम स्थल पर संपन्न हुआ। यहां पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं की ओर से नगर कीर्तन के स्वागत में जगह-जगह रंगोली बनाई गई थी। यहां रागी जत्थों की ओर से शबद कीर्तन गाए गए। यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाया और शबद कीर्तन का आनंद उठाया। नगर कीर्तन सतनाम वाहेगुरु, जो बोले सो निहाल.सत श्री अकाल के नारों से गूंज उठा। इस दौरान पूरा किसान आंदोलन स्थल भक्तिमय बन गया। नगर कीर्तन की अगुआई गुरु जी की सवारी व नगाड़ा बजाता घुड़सवार निहंग कर रहा था। नगर कीर्तन सुबह 11 बजे पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन से शुरू हुआ और नजफगढ़ रोड चौक के आसपास पेट्रोल पंप के सामने बनाए गए समागम स्थल पर दोपहर बाद करीब 3 बजे संपन्न हुआ। देर शाम तक शबद कीर्तन चलते रहे। नगर कीर्तन के बाईपास पर बनी जाम की स्थिति:

नगर कीर्तन की वजह से बाईपास के विभिन्न चौक चौराहों पर जाम लग गया। जाम में भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यातायात बहाल करने के लिए किसानों की स्थिति में शामिल वालंटियर व यातायात पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगर कीर्तन के रास्ते में वाहनों को न घुसने देने के लिए वालंटियर तैनात थे।

chat bot
आपका साथी