नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में जल्द बनाया जाएगा चिड़ियाघर

छावनी स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क के 4 एकड़ झील में अब विभिन्न किस्म की सुंदर एवं रंग-बिरंगी मछलियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। बुधवार को हरियाणा के गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने झील में विभिन्न प्रकार की 200 से ज्यादा मछलियों को छोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:30 AM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में जल्द बनाया जाएगा चिड़ियाघर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में जल्द बनाया जाएगा चिड़ियाघर

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क के 4 एकड़ झील में अब विभिन्न किस्म की सुंदर एवं रंग-बिरंगी मछलियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। बुधवार को हरियाणा के गृह एवं शहरी, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने झील में विभिन्न प्रकार की 200 से ज्यादा मछलियों को छोड़ा। मार्च अप्रैल 2022 में यहां और रंग बिरंगी मछलियां छोड़ी जाएंगी। ये मछलियां मत्स्य विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई हैं। विज ने कहा कि बहुत जल्द सुभाष पार्क में चीड़ियाघर भी बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया पार्क की झील में ताजा पानी है। झील में लगे फाउंटेन की वजह से पानी निरंतर चलता रहता है और ऐसा माहौल मछली पालन के लिए काफी उपयुक्त है। बहुत जल्द झील में बोटिग का भी प्रावधान किया जाएगा और नगर परिषद की ओर से इसके लिए टेंडर भी काल किए गए हैं। इस दौरान राजीव गुप्ता डिम्पल, संजीव वालिया, बीएस बिद्रा, अनिल कौशल, श्याम सुंदर अरोड़ा, विपिन खन्ना, सुमन जैन, दीपक भसीन, अनिल बहल, प्रवेश शर्मा, इकबाल ढांडा, आशीष गुलाटी और जिला मत्स्य विभाग के अधिकारी रवि भाठला मौजूद रहे।

------------------ झील में पौधों से फीड मिलेगी : रवि बाठला

जिला मत्स्य अधिकारी रवि बाठला ने बताया कि राऊ एवं कामन कार्प किस्म की मछलियां अभी छील में छोड़ी गई हैं। बाद में अन्य किस्मों की मछलियां भी छोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया झील में नेचुरल फीड मछलियों के लिए उपलब्ध है और भविष्य में ऐसे पौधे झील में लगाए जाएंगे जिससे मछलियों को फीड मिलेगी।

-------------- पार्क के बाहर भी लगेंगे नाइट वीजन सीसीटीवी कैमरे

छावनी के सुभाष पार्क के निकट चेन स्नैचिग की हो रही वारदातों पर संज्ञान लेते हुए राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के अधिकारियों को पार्क के बाहर नाइट वीजन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित थाने की पुलिस को सख्त लहजे में सुभाष पार्क में आने वालों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। नगर परिषद के अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आर्डर भी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी