वाट्सएप ग्रुप में अश्लील संदेश भेज फंसे एक्सईएन

विभाग के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील संदेश डालकर अंबाला पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एक्सईएन बुरी तरह फंस गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 01:58 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 01:58 AM (IST)
वाट्सएप ग्रुप में अश्लील संदेश भेज फंसे एक्सईएन
वाट्सएप ग्रुप में अश्लील संदेश भेज फंसे एक्सईएन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: विभाग के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील संदेश डालकर अंबाला पुलिस हाउ¨सग कॉरपोरेशन के एक्सईएन बुरी तरह फंस गए हैं। ग्रुप मेंबर एक महिला ने इस संदेश पर आपत्ति जताई है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद नियमों के उल्लंघन की बात को स्वीकार किया है। आपसी राय के बाद एसपी ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया और उनकी बातें सुनीं। इसके बाद महिला थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई के आदेश दे दिए। हालांकि, देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ है लेकिन आइपीसी की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ की कार्रवाई होना तय है। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता महिला आरोपित के कार्यालय में अस्थाई तौर पर काम कर चुकी है। वह थानेदार की पत्नी हैं।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनका विभाग से कांट्रेक्ट समाप्त हो गया था। हालांकि, वह विभाग के वाट्सअप ग्रुप में बनी हुई हैं। कुछ समय पूर्व ग्रुप में एक्सईएन ने एक संदेश डाला, जिसमें महिलाओं की भावनाओं को आहत करने वाली तस्वीरें थीं।

छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक इससे पूर्व भी इसी विभाग के एक जेई ने उनसे छेड़छाड़ की थी। अधिकारियों ने जेई को बचा लिया। दिखावे के तौर पर उसका पहले हिसार ट्रांसफर कर दिया था लेकिन दोबारा पंचकूला बुला लिया गया है। महिला ने बताया कि चार साल के कार्यकाल के बावजूद उनका कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं किया गया। उन्होंने कांट्रेक्ट रिन्यू न होना उसी विवाद की सजा बताया है।

एक्सईएन की सफाई

मामले में एक्सईएन ने भी अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि उन्होंने जो संदेश भेजा वह एक डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी से संबंधित था। इसमें बीमारी के उपचार के बारे में बताया गया था। मुझे नहीं पता कि उसमें क्या संदेश महिला को आहत कर गया। मैंने एसपी के समक्ष अपना पक्ष रख दिया गया है।

chat bot
आपका साथी