महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, केस दर्ज

संवाद सहयोगी बराड़ा गांव सुभरी में बीते दिवस एक विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:16 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:16 AM (IST)
महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, केस दर्ज
महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, बराड़ा : गांव सुभरी में बीते दिवस एक विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। बराड़ा पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के भाई मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन निशा (25) को दो साल पहले गांव सुभरी निवासी रजत शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। इस बारे में गांव में पंचायत भी हुई थी। इसमें उसने निशा से कोर्ट मैरिज करने का वादा किया था। इसके बाद से ही रजत व उसका परिवार निशा को अक्सर परेशान करता था। मृतका के भाई की माने तो बीते दिवस रजत व उसकी मां व भाई ने मिलकर निशा को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी रजत व उसकी मां किरणा के खिलाफ आइपीसी की धारा 302, 328 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी