सरकार का पुतला जलाएंगे, 5 को करेंगे सड़क जाम : चढुनी

सरकार किसानों को अपने हकों की आवाज उठाने से जबरदस्ती रोकना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:40 AM (IST)
सरकार का पुतला जलाएंगे, 5 को करेंगे सड़क जाम : चढुनी
सरकार का पुतला जलाएंगे, 5 को करेंगे सड़क जाम : चढुनी

संवाद सहयोगी, मुलाना : सरकार किसानों को अपने हकों की आवाज उठाने से जबरदस्ती रोकना चाहती है। इसलिए कभी बेकसूर किसानों पर पिपली में पुलिस द्वारा डंडे बरसाए जाते तो कभी किसानों पर बिना किसी कसूर के मामले दर्ज कर डराया जाता है। उक्त शब्द भारतीय किसान यूनियन प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी ने नहौनी में किसानों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा सरकार द्वारा लागू कृषि संबंधी तीनों कानून किसानों के लिए काले कानून है। इससे मंडी व्यवस्था बंद हो जाएगी व बिहार के किसानों को तरह हमारे किसानों को भी लोगों के यहां मजदूरी करने को मजबूर होना पड़ेगा। सभी किसान तीनों विधेयकों के रोष स्वरूप दशहरे के 25 अक्तूबर को केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले करेंगे। वहीं नारायणगढ़ में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के खिलाफ 29 अक्तूबर को अनाज मंडी मोहड़ा में विशाल प्रदर्शन होगा। 5 नंवबर को किसान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर कृषि संबंधी तीनो विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर तेजबीर सिंह पंजोखरा , बलजिदर , मनजीत सिंह रछेड़ी, हैप्पी सिंह गोला,अमरीक सिंह, गुलाब सिंह, दलजीत सिंह,रविन्द्र सिंह जैलदार, मग्गर सिंह, सिमरनजीत सिंह, राजन कोहली, कर्मबीर नंबरदार, जस्सी, गुरप्रीत चट्ठा व बलकार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी