पति को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली पत्नी व प्रेमी को जेल

काला आंब के संजीव को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपित पत्नी रजनी व उसके प्रेमी सतप्रकाश का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:10 AM (IST)
पति को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली पत्नी व प्रेमी को जेल
पति को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली पत्नी व प्रेमी को जेल

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : काला आंब के संजीव को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपित पत्नी रजनी व उसके प्रेमी सतप्रकाश का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। पत्नी का प्रेम प्रसंग होने पर संजीव ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था।

शिवालिक कालोनी निवासी रणधीर सिंह के लड़के संजीव कुमार ने 14 साल पहले रजनी पुत्री रहमान खान वासी नाहन से प्रेम विवाह किया था। संजीव काला आंब मे करियाने की दुकान करता था। उसके पास एक लड़का और एक लड़की है। रजनी अक्सर सतप्रकाश उर्फ बबला वासी खारी के साथ फोन पर बातें करती रहती थी, जिसे लेकर पत्नी और पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। रजनी व सतप्रकाश के संबंध को लेकर समाज में बदनामी हो रही थी। इसे लेकर बिरादरी व पंचायती तौर पर रजनी वा सतप्रकाश मिस्त्री को काफी समझाया लेकिन यह दोनों नहीं माने। रजनी ने संजीव के साथ झगड़ा करके सतप्रकाश के पास चली गई। इसे लेकर संजीव परेशान था। रणधीर सुबह करीब 7 बजे अपने खोखा पर चला गया। 2 घंटे बाद रिश्ते में साला समे सिंह आया और बताया कि संजीव ने घर में पंखे में फंदा लगा लिया। घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया, पुलिस ने कमरे की कुंडी तोडकर संजीव कुमार को उतारा और नारायणगढ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां पर डाक्टर ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार ने सुसाइड नोट में रजनी और सतप्रकाश उर्फ बबला को अपनी आत्महत्या का कारण बताया, जो मरने के बाद उसकी जेब से मिला था। पुलिस ने आरोपित रजनी व सतप्रकाश के खिलाफ धारा 306 ए 34 आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था।

वर्जन

संजीव को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपित रजनी व सतप्रकाश से रिमांड के दौरान मोबाइल बरामद किया गया। सुसाइड नोट की हैंड राइटिग मिलाई गई है। रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अमित त्यागी, चौकी इंचार्ज काला आंब।

chat bot
आपका साथी