अंबाला में 9 महीने में 237 जगह से पानी के नमूने लिए, 12 पीने योग्य नहीं मिले

अंबाला में 9 महीने में 237 जगह से पीने के पानी के नमूने लिए गए। इसमें 12 पानी के नमूने पीने योग्य नहीं मिले हैं। वहीं 225 पानी के नमूने पीने योग्य मिले हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के नमूने लेने का काम जारी है। वहीं नमूने लेने के बाद पालीक्लीनिक लैब में जांच की जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:34 PM (IST)
अंबाला में 9 महीने में 237 जगह से पानी के नमूने लिए, 12 पीने योग्य नहीं मिले
अंबाला में 9 महीने में 237 जगह से पानी के नमूने लिए, 12 पीने योग्य नहीं मिले

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: अंबाला में 9 महीने में 237 जगह से पीने के पानी के नमूने लिए गए। इसमें 12 पानी के नमूने पीने योग्य नहीं मिले हैं। वहीं 225 पानी के नमूने पीने योग्य मिले हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के नमूने लेने का काम जारी है। वहीं नमूने लेने के बाद पालीक्लीनिक लैब में जांच की जाती है।

मालूम हो कि जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि से टीम पीने के पानी के नमूने लेने का काम करती हैं। इसमें गांव से लेकर शहर में टीम को पानी संबंधी शिकायतें मिलने पर तुरंत नमूने लेने के लिए पहुंच जाती है। इसमें पानी के स्त्रोत के नमूने लेने का काम किया जाता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूने लेने के बाद लैब में जांच को भेज देती है। वहीं जिन गांव में पानी का नमूना फेल होता हैं, तो निगरानी की जाती है। साथ ही पानी के फेल होने की वजह का पता कराया जाता है, और संबंधित विभाग को लिखित में अवगत कराया जाता है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी से सितंबर तक 237 लोगों के नमूने लेने का काम किया। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के सरकारी अस्पताल, सिविल अस्पताल, पार्क, सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, निजी अस्पताल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों से पीने के पानी के नमूने लेने का काम किया। इस दौरान लोगों से अपील भी की जाती है कि पानी में किसी भी प्रकार की गंध या स्वाद बदलने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए।

इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित सार्वजनिक स्थानों से पीने के पानी के नमूने लेने का काम करती है। इसके बाद लैब में जांच के लिए भेज दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी