वार्ड-4: 5 साल ये हाल, बारिश में सड़कों पर पानी, हालात बदहाल

-कॉलोनी में नाले से पानी का निकासी नहीं होने से सड़कों पर गंदा पानी भरता है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 07:20 AM (IST)
वार्ड-4: 5 साल ये हाल, बारिश में सड़कों पर पानी, हालात बदहाल
वार्ड-4: 5 साल ये हाल, बारिश में सड़कों पर पानी, हालात बदहाल

-कॉलोनी में नाले से पानी का निकासी नहीं होने से सड़कों पर गंदा पानी भरता है फोटो संख्या 10, 11, 12 व 13 जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शहर में वार्ड-4 के लोग 5 साल से जलभराव की समस्या से बेहाल हैं। यहां पर नालों से पानी का निकासी बंद होने से बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए पिछले 5 साल से जनप्रतिनिधि से लेकर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

मालूम हो कि शहर के वार्ड-4 में करीब 25 हजार वोटर हैं। वर्तमान में वार्ड-4 वार्डबंदी के बाद वार्ड-एक बना है। इसमें शालीमार कॉलोनी, न्यू शिवालिक कॉलोनी, आशोक विहार, निर्मल विहार, जैन कालेज रोड, हीरा नगर आदि का इलाका आता है। यहां पर वर्ष 2015 से लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। जबकि लोग निगम में प्रॉपर्टी टैक्स भी नियमित जमा कराते हैं। न्यू शिवालिक कॉलोनी में नालों से पानी का निकासी बंद है। इस वजह से बारिश होने पर नाले ओवर फ्लो होने के बाद सड़कों पर पानी भरता है। यहां की मुख्य सड़कों पर गंदा पानी भरता है। इस वजह से राहगीरों को आने जाने में दिक्कत होती है। वार्ड में बंद पड़ी सोडियम लाइटें

वार्ड-4 में आबादी को बसे 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। यहां पर शालीमार कॉलोनी, न्यू शिवालिक कॉलोनी, आशोक विहार, निर्मल विहार, जैन कालेज रोड, हीरा नगर आदि में सोडियम लाइटें बंद पड़ी है। नगर निगम में शिकायत करने पर सोडियम लाइटों को सही हो सकी। इस वजह से रात में वाहन चालकों को परेशानी होती है। फोटो संख्या 10

न्यू शिवालिक कॉलोनी में पानी निकासी के लिए नाला बना है। लेकिन नाले को मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। इस वजह से नाले से पानी का निकासी बंद है। यहां पर बारिश होने पर नाले ओवर फ्लो होकर सड़क पर पानी भरता है।

राम निवास यादव, वार्ड-4 फोटो संख्या 11

कॉलोनी में खाली प्लाट में नियमित गंदा पानी भरा रहता है। बारिश में सड़कों पर पानी भरने से खाली प्लाट में पानी भर जाता है। इससे खाली प्लाट का पता नहीं लगता है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों से हादसे का खतरा बना रहता है।

संदीप, वार्ड-4

वार्ड-4 में सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसमें हीरा नगर की मुख्य सड़क, जैन कालेज रोड आदि का निर्माण कराया है। साथ ही पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी कराया है।

मिनाक्षी कपूर, पूर्व पार्षद, नगर निगम

chat bot
आपका साथी