हाईवे पर डिवाइडर की मरम्मत होने से वाहनों से लगा जाम

कैंट में नेशनल हाईवे पर शनिवार को डिवाइडर की ग्रिल की मरम्मत कार्य होने से वाहनों से जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:25 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:25 AM (IST)
हाईवे पर डिवाइडर की मरम्मत होने से वाहनों से लगा जाम
हाईवे पर डिवाइडर की मरम्मत होने से वाहनों से लगा जाम

जासं, अंबाला : कैंट में नेशनल हाईवे पर शनिवार को डिवाइडर की ग्रिल की मरम्मत कार्य होने से वाहनों से जाम लग गया। यहां पर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण डिवाइडर की मरम्मत का कार्य करा रहा है। इस वजह से एनएचएआइ के कर्मियों ने वाहनों का आवागमन रोक दिया है। इस वजह से शास्त्री कॉलोनी के पास वाहनों के दबाव से जाम लग गया। इस हाईवे पर सुबह से शाम तक वाहनों का दबाव रहता है। हाईवे पर शास्त्री कॉलोनी के पास एनएचएआइ ने ग्रिल की मरम्मत का कार्य करा रहा था। इस दौरान कर्मियों ने कुछ देर के लिए हाइवे पर वाहनों को रोक दिया। इस वजह से हाईवे पर वाहनों के दबाव से जाम लगा रहा है। कर्मियों के डिवाइडर पर मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद वाहनों को खोल दिया।

chat bot
आपका साथी