दो सुखद फैसले और एक अहम जानकारी से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

जिला प्रशासन की ओर से दो सुखद फैसले किए गए हैं। जिनसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिसमें लोगों की प्रापर्टी की रजिस्ट्री के साथ ही म्यूटेशन होगी। वहीं स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ भविष्य का भी मार्गदर्शन किया जाएगा। वहीं एक अहम जानकारी भी दी है जिसमें वैक्सीनेशन की पहली डोज सौ फीसदी पहुंच गई है। यह बात डीसी विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:50 PM (IST)
दो सुखद फैसले और एक अहम जानकारी से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
दो सुखद फैसले और एक अहम जानकारी से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: जिला प्रशासन की ओर से दो सुखद फैसले किए गए हैं। जिनसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिसमें लोगों की प्रापर्टी की रजिस्ट्री के साथ ही म्यूटेशन होगी। वहीं स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ भविष्य का भी मार्गदर्शन किया जाएगा। वहीं एक अहम जानकारी भी दी है जिसमें वैक्सीनेशन की पहली डोज सौ फीसदी पहुंच गई है। यह बात डीसी विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

पहला फैसला

रजिस्ट्ररी के साथ म्यूटेशन का कार्य भी होगा उसी दिन दर्ज

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में रजिस्ट्ररी संबंधी कार्य के साथ-साथ अब म्यूटेशन का कार्य भी उसी दिन दर्ज किया जाएगा। इसमें लोगों को म्यूटेशन (इंतकाल) के लिए जो समस्या आती थी, वह दूर हो जाएगी। राजस्व विभाग से सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसे 20 सितंबर से ही शुरू कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रजिस्ट्ररी संबंधी कार्य के साथ-साथ म्यूटेशन के कार्य को उसी दिन दर्ज किया जाए। डीआरओ राजवीर धीमान ने बताया कि पहले दिन पांच म्यूटेशन की गई।

-दूसरा फैसला

-सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी से विद्यार्थियों का होगा मार्गदर्शन

जिले के 93 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में लाइब्रेरी का सुंदरीकरण किया जा रहा है। जिनमें 22 स्कूलों में इसे पूरा कर लिया है। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के अनुसार उन्हें किस फील्ड में आगे जाना है, क्या तैयारी करनी हैं। इससे संबंधित पुस्तकें व अन्य पाठ्य संबंधी सामग्री उपलब्ध करवायी जाएगी। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में करियर कांउसिलिग के ओरिजेंटल चार्ट लगाएं गए। विद्यार्थियों को 12वीं के बाद किस फील्ड में जाना है उनके अनुसार शिक्षकों की ओर से जानकारी लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थियों का जीवन रूपी क्या लक्ष्य है उन्हें स्नातक किस विषय में करनी हैं इसका भी मार्गदर्शन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 22 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इस कार्य को कर लिया गया हैं। जल्द ही अन्य शेष बचे सरकारी स्कूलों में भी पूरा किया जाएगा। -अहम जानकारी

-प्रथम डोज सौ फीसदी और दूसरी डोज पहुंची 53 फीसदी

स्वास्थ्य विभाग ने जनसंख्या के मुताबिक प्रथम डोज में योग्य पात्र के तहत सौ फीसदी वैक्सीनेशन करने का काम किया है। कोविन पोर्टल के अुनसार 19 सितंबर तक 8 लाख 17 हजार 742 लोगों को प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। इसका प्रतिशत 103.51 प्रतिशत है। जबकि दूसरी डोज 4 लाख 18 हजार 541 लोगों को लगाने का काम किया, जिसका प्रतिशत 52.98 रहा। एएसएमओ डा.सुखप्रीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों को दूसरी डोज अभी लगायी जानी हैं उन्हें काल पर संपर्क करके दूसरी डोज लगवाने के लिए सूचना दी जा रही है। आइपीआरओ धमेंद्र ने बताया कि ऐसी कई ग्राम पंचायतें है जिन्होंने कोरोना की डोज लगवाने में आगे आकर अपने गांव में शत फीसद कार्य किया है।

chat bot
आपका साथी