अंबाला लोकसभा क्षेत्र में चल रहे 210 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट : कटारिया

केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट कर अंबाला लोकसभा के रेलवे प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:55 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:55 AM (IST)
अंबाला लोकसभा क्षेत्र में चल रहे 210 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट : कटारिया
अंबाला लोकसभा क्षेत्र में चल रहे 210 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट : कटारिया

जागरण संवाददाता, अंबाला : केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट कर अंबाला लोकसभा के रेलवे प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। कटारिया ने जारी बयान बताया कि इस समय करीब 201 करोड़ के 28 आरओबी, आरयूबी व प्लेटफार्म के प्रोजेक्ट उनके लोकसभा क्षेत्र अंबाला में चल रहे हैं, जो 31 मार्च 2022 तक पूरे हो जाएंगे। इसमें चार पंचकूला जिले में और बाकी 12-12 अंबाला व यमुनानगर जिलों में चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों के पूरा होने से आने वाले दिनों में इन क्षेत्र के आसपास रहने वाले आमजन को बहुत सुविधा होगी। कटारिया ने तीन बड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यमुनानगर से करनाल, यमुनानगर से चंडीगढ़, यमुनानगर से पटियाला को भी शीघ्र शुरू करने की अपील की है।

------------- कोरोना संक्रमित असंगठित कर्मकारों को आर्थिक सहायता का प्रावधान : विज

जासं, अंबाला : प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार द्वारा असंगठित कर्मकारों को आर्थिक राहत देने का काम किया गया है। जो कर्मकार निर्माण के कार्यो से जुड़े हैं या आटो चालक व रिक्शा चालक, रेहड़ी फड़ी वाले या फिर कम वेतन वाले ऐसे कर्मकारों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि पंजीकरण का कार्य पोर्टल पर 18 जून से शुरू हो गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि असंगठित कर्मकार का उत्थान और हर चेहरे पर होगी मुस्कान। इसके लिए कोई भी असंगठित श्रमिक अपना पंजीकरण करवा सकता हैं।

chat bot
आपका साथी