रंजिशन लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला, दो गिरफ्तार

10 जून 2020 को तलवंत सिंह निवासी गांव कड़ासन ने कुछ लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसी रंजिश में आरोपितों ने 14 अक्टूबर 2020 को तलवंत सिंह पर लाठी डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 06:10 AM (IST)
रंजिशन लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला, दो गिरफ्तार
रंजिशन लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला, दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, शहजादपुर : 10 जून 2020 को तलवंत सिंह निवासी गांव कड़ासन ने कुछ लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसी रंजिश में आरोपितों ने 14 अक्टूबर 2020 को तलवंत सिंह पर लाठी डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल तलवंत सिंह को सीएचसी शहजादपुर लाया गया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल अंबाला शहर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान तलवंत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता दलबीर सिंह की शिकायत पर कुलदीप सिंह, जसन सिंह, जसबीर सिंह उर्फ गोलू, परमिदर सिंह उर्फ कन्नू सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपितों परमिदर सिंह व कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिय है।

पुलिस को दी शिकायत में दलबीर सिंह निवासी गांव घडौली (मौजूदा निवासी गांव कड़ासन) ने बताया कि वह वायुसेना से सेवानिवृत्त है। उसके लड़के मनजिदर सिंह की साल 2011 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसका छोटा लड़का तलवंत सिंह (42) उसके घडौली स्थित पुश्तैनी मकान में रहता था और खेतीबाड़ी का काम करता था। उन्होंने कहा कि 10 जून 2020 को तलवंत के साथ जसबीर सिंह उर्फ गोलू ने मारपीट की थी। इस पर तलवंत ने जसबीर पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसी की रंजिश जसबीर ने पाल रखी थी। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर 2020 को तलवंत सिंह कंबाइन से धान कटवाकर अपनी बाइक से घर आ रहा था। करीब 4:25 बजे गांव में पहुंचा ही था कि कुलदीप सिंह निवासी गांव घडौली ने अपना ट्रैक्टर उसकी बाइक के आगे लगा रास्ता रोक लिया। इसी दौरान जसन सिंह, जसबीर सिंह उर्फ गोलू, परमिदर सिंह उर्फ कन्नू निवासी घडौली व संतोखी का बेटा अपनी बाइकों पर सवार होकर आए। इन सभी के हाथों में लाठी, डंडे व तेजधार हथियार थे। इन सभी ने तलवंत पर हमला कर दिया। आरोपित मौके से फरार हो गए।

-----------

वर्जन

हत्या के मामले में दो आरोपितों परमिदर सिंह व कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

- चंद्रभान, एसएचओ शहजादपुर थाना

chat bot
आपका साथी