ट्रामा सेंटर के डेंगू वार्ड में 21 मरीज भर्ती

जिले में डेंगू के मरीजों का ग्राफ 168 पहुंच गया है। सिटी सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में 21 मरीज भर्ती हैं। हालांकि मेल व फीमेल डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए 31 बेड रखे गए हैं। हालांकि अभी वार्ड में मरीजों के लिए बेड का संकट नहीं बना है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए बेड बढ़ा दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:20 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:20 AM (IST)
ट्रामा सेंटर के डेंगू वार्ड में 21 मरीज भर्ती
ट्रामा सेंटर के डेंगू वार्ड में 21 मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिले में डेंगू के मरीजों का ग्राफ 168 पहुंच गया है। सिटी सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में 21 मरीज भर्ती हैं। हालांकि मेल व फीमेल डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए 31 बेड रखे गए हैं। हालांकि अभी वार्ड में मरीजों के लिए बेड का संकट नहीं बना है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए बेड बढ़ा दिए हैं।

मालूम हो कि जिले में डेंगू के मरीजों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि रविवार को डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। वहीं गांव और शहर में मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर घर-घर जाकर मलेरिया व डेंगू के मरीजों की स्लाइड लेने के साथ ही एलाइजा टेस्ट कर रहे हैं। जिले में एक दिन में 200 से 250 मरीजों के नमूने लेने का काम जारी है।

ट्रामा सेंटर के मेल व फीमेल डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए 31 बेड हैं और 21 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। वहीं छावनी में डेंगू मरीजों के लिए करीब 40 बेड हैं और 32 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी में बुखार के मरीजों की स्क्रीनिग का काम भी किया जा रहा है। लैब में रोजाना करीब 200 से 250 मरीजों के नमूने जांच को पहुंच रहे हैं। इस संबंध में जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी डा. सुनील हरि ने बताया कि अंबाला में अभी तक 168 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।

--------------

वर्ष 2016 में मिले थे 580 मरीज

अंबाला में वर्ष 2016 में डेंगू के 580 सबसे अधिक मरीज मिले थे। इसके बाद वर्ष 2017 में डेंगू के 325 मरीज मिले थे। इसके बाद वर्ष 2021 में अभी तक डेंगू के 168 मरीज मिले हैं। हालांकि डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है, जबकि वर्ष 2020 में डेंगू के 42 मरीज मिले थे। वर्ष 2018 में डेंगू के 110 मरीज मिले थे। वहीं वर्ष 2019 में डेंगू के 124 मरीज मिले थे।

chat bot
आपका साथी