अस्पताल के वेटिंग रूम में दो गज की दूरी का ख्याल नहीं

समय 11 बजकर 40 मिनट। स्थान नागरिक अस्पताल का गायनी वार्ड। यहां ओपीडी में दिखाने के लिए महिलाएं वेटिंग रूम में बैठीं मिलीं। चिकित्सक से दिखाने के लिए महिलाओं को वेटिंग रूम में करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:15 AM (IST)
अस्पताल के वेटिंग रूम में दो गज की दूरी का ख्याल नहीं
अस्पताल के वेटिंग रूम में दो गज की दूरी का ख्याल नहीं

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : समय : 11 बजकर 40 मिनट। स्थान : नागरिक अस्पताल का गायनी वार्ड। यहां ओपीडी में दिखाने के लिए महिलाएं वेटिंग रूम में बैठीं मिलीं। चिकित्सक से दिखाने के लिए महिलाओं को वेटिंग रूम में करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था। इसके बाद ही उनका नंबर आ रहा था। सोमवार को वेटिग रूम महिलाओं की भीड़ दिखी। यहां महिलाओं ने मास्क तो पहन रखा था, लेकिन दो गज की दूरी का पालन किसी ने नहीं किया।

नागरिक अस्पताल की स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में तीन महिला चिकित्सक बैठती हैं। सोमवार को यहां सामान्य दिनों की तुलना से अधिक मरीज दिखे। यहां करीब 250 महिलाएं दिखाने के लिए पहुंची थीं। जबकि इतनी महिलाओं के लिए बैठने की सुविधा तक नहीं है। कई महिलाएं ओपीडी के बाहर बैंच पर बैठी रहीं और कुछ महिलाएं वेटिग रूम में बैठीं मिलीं। कई महिलाओं को ब्लड जांच करवाने को कहा गया। जब महिलाएं रक्त जांच कराने लैब पहुंचीं तो उन्हें लौटा दिया गया क्योंकि नागरिक अस्पताल की लैब में 12 बजे तक ही रक्त के नमूने लिए जाते हैं।

--------- मैं ओपीडी में दिखाने के लिए अस्पताल में सुबह 9 बजे पहुंची। पंजीकरण के बाद स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में पहुंची। चिकित्सक से दिखाने से पहले ओपीडी में करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

अमिता, शहर

-------- मैं इलाज के लिए सुबह ही पहुंच गई थी। यहां पर गायनी वार्ड की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी थी। इसके बाद 12 बजे चिकित्सक को दिखाया तो रक्त की जांच लिखी। विलंब होने के कारण लैब तकनीशियन ने नमूना लेने से इंकार कर दिया।

रुपिदरा कौर, शहर

chat bot
आपका साथी