छत पर चढ़ी महिला को लगा करंट का झटका

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के महेशनगर क्षेत्र में गणपति महोत्सव के दौरान रविवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 01:43 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:43 AM (IST)
छत पर चढ़ी महिला को लगा करंट का झटका
छत पर चढ़ी महिला को लगा करंट का झटका

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के महेशनगर क्षेत्र में गणपति महोत्सव के दौरान रविवार को मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए छत पर चढ़ी महिला को हाइटेंशन बिजली के तारों ने अपनी चपेट में ले लिया। करंट के झटके के बाद महिला बेसुध होकर नीचे गिर गई। महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत अब ठीक है। हुआ यूं कि दयालबाग की रहने वाली सोनिया विज अपने घर के पास आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए अपने घर की छत पर चढ़ी थी। लेकिन घर की छत से कार्यक्रम ठीक नहीं दिखाई देने के कारण वह पड़ोसियों की छत पर जाने लगी तो हाइवोल्टेज की तारों को छूते ही उसे करंट का झटका लगा।

chat bot
आपका साथी