कहीं छाए रहे बादल तो कहीं हुई बूंदाबांदी

दिसंबर माह के चार दिन बीत चुके हैं और अभी कड़ाके की ठंड नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:57 PM (IST)
कहीं छाए रहे बादल तो कहीं हुई बूंदाबांदी
कहीं छाए रहे बादल तो कहीं हुई बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

दिसंबर माह के चार दिन बीत चुके हैं और अभी कड़ाके की ठंड नहीं है। हालांकि रविवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह के समय ठंड रही और शाम ढलते ही आसमान में बादल छा गए। जिसके चलते कई जगहों पर तो बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी हवा 10.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। इसी तरह नमी 50 फीसदी तक रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं आज मौसम भी साफ रहने की उम्मीद जतायी जा रही है।

इस साल दिसंबर माह में भी ज्यादा ठंड का अहसास नहीं हो रहा। हालांकि थोड़ी बहुत ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े जरूर पहनने शुरू कर दिए हैं, वहीं रात के समय में भी रजाई ओढ़ रहे हैं। परंतु कई बार गर्म कपड़ों में भी गर्मी लगने लग जाती है। पिछले दो दिन तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए थे तो ऐसा लगने लगा था मानो अब पूरी ठंड पड़ने वाली है। उसके बाद सूर्य ने मौसम को मात दे दी। अब फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसको लेकर रविवार दोपहर में लोगों को गर्मी लग रही थी और शाम के बाद आसमान में बादल छाने से बरसात का आना लगा। कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई भी। -मुलाना क्षेत्र में हुई बरसात

दोपहर बाद सूर्य देव को बादलों ने घेर लिया। जिससे आसमान में काले बदरा छा गए। लोग बारिश होने के कयास लगाने लगे। शाम करीब छह बजे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई जोकि कुछ देर ही चली। जोकि गेहूं व सरसों की फसल के लिए लाभदायक साबित होगी, वहीं बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक भी बढ़ा दी। -बरसात से ठंड होने के आसार

इस साल सर्दी में यह पहली बरसात होगी। जिसके बाद ठंड बढ़ने के आसार लग रहे हैं। क्योंकि बरसात के बाद लोगों ने जैकेट वगैरह पहन ली। वहीं बुजुर्गों और छोटे बच्चों को भी गर्म कपड़ों से कवर कर दिया गया। ताकि ठंड के मौसम को कोई नुकसान न हो।

chat bot
आपका साथी