हिमाचल में अंबाला रेल डिवीजन की रेल लाइन पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार

हिमाचल राज्य में सरहिद-दौलतपुर चौक खंड के अंब अंदौरा ब्लाक खंड 11.160 किमी लंबे रेल मार्ग पर अंबाला डिवीजन के सिगल लाइन विद्युतीकृत रेल ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रायल किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:38 PM (IST)
हिमाचल में अंबाला रेल डिवीजन की रेल लाइन पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार
हिमाचल में अंबाला रेल डिवीजन की रेल लाइन पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार

अंबाला, विज्ञप्ति : हिमाचल राज्य में सरहिद-दौलतपुर चौक खंड के अंब अंदौरा ब्लाक खंड 11.160 किमी लंबे रेल मार्ग पर अंबाला डिवीजन के सिगल लाइन विद्युतीकृत रेल ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रायल किया गया। यह नया ट्रैक सभी ट्रेनों को 100 किमी प्रति घंटे की उच्च गति से चलाने के लिए उपयुक्त पाया गया। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने दिनांक 20 अक्टूबर 2021 के पत्र के माध्यम से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की मंजूरी दे दी है। इसके बाद में 29 नवंबर 2021 को उत्तर रेलवे के मुख्यालय की स्वीकृति प्राप्त हुई। जनवरी 2021 से नंगल डैम से ऊना हिमाचल तक की अनुभागीय गति 50 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटे कर दी गई। मार्च 2021 में ऊना हिमाचल से चुरारू तकराला तक की अनुभागीय गति 75 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटे की गई थी ये सब पुरानी ट्रैक को 60 किलो की ट्रैक को बदलने के बाद संभव हुआ। अब सरहिद से दौलतपुर चौक तक के पूरे 163 किलोमीटर के सेक्शन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में सक्षम प्राधिकारियों से स्वीकृति और अनुमोदन प्राप्त करने के बाद सरहिद से नंगल डैम स्टेशनों की खंड गति 100 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे की कर दी जाएगी। इस विस्तार से लोगों को राहत हुई है।

chat bot
आपका साथी