दहेज को लेकर नहीं आई थी बरात, 15 दिन बाद दुल्हन देगी बयान

हाथों में मेहंदी लगा दूल्हे के इंतजार में थी लेकिन ऐन समय बरात नहीं पहुंची। इलाके में बरात नहीं आने की खबर आग की तरह फैल गई। बरात नहीं आने पर सजी संवरी दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:47 AM (IST)
दहेज को लेकर नहीं आई थी बरात, 15 दिन बाद दुल्हन देगी बयान
दहेज को लेकर नहीं आई थी बरात, 15 दिन बाद दुल्हन देगी बयान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हाथों में मेहंदी लगा दूल्हे के इंतजार में थी, लेकिन ऐन समय बरात नहीं पहुंची। इलाके में बरात नहीं आने की खबर आग की तरह फैल गई। बरात नहीं आने पर सजी संवरी दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बरात नहीं आने के पीछे दहेज की मांग पूरी नहीं होने की बात सामने आई है।

बुधवार को इस मामले में दोनों पक्ष कुरूक्षेत्र के शाहाबाद थाने में तलब हुए। थाने में कार में सवार होकर पहुंची दुल्हन से जब महिला एएसआई ने हकीकत से रूबरू होना चाहा तो उसने दो टूक कहा कि मुझे पहले इलाज कराने दिया जाए, 15 दिन बाद बताऊंगी कि कार्रवाई करनी है या नहीं।

अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र में दो बहनों की शादी एक साथ होनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थी कि अचानक एक बराती और दूल्हा नहीं पहुंचा। बरात आने में देरी होने पर लड़की पक्ष की ओर से दूल्हे और उसके परिवार के पास लगातार फोन करने लगे। फोन पर जब बरात नहीं आने की बात हुई तो पूरा माहौल अफरा तफरी में तब्दील हो गया।

मामले की भनक दुल्हन को लगते ही वह अपना संतुलन खो बैठी और रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया। दुल्हन की तबीयत बिगड़ता देख परिवार वाले उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को कुरूक्षेत्र के शाहाबाद थाने में तलब किया गया। बुधवार को सुबह शाहाबाद थाने पहुंचे दोनों पक्ष में करीब दो घंटे तक पुलिस और महिला एएसआई की मौजूदगी में वार्ता हुई। इस दौरान कार में सवार होकर पहुंची बीमार दुल्हन नीचे नहीं उतरी।

जब उससे महिला एएसआई नीलम ने पूरा मामला जाना तो दुल्हन ने कहा कि पहले मुझे 15 दिन इलाज कराने दिया, इसके बाद यदि दूल्हे और उसके परिवार पर कार्रवाई करानी होगी तो बताएगी। एक दिन पहले हुआ था शगुन

शादी से एक दिन पहले लड़की के परिवार वाले शगुन लेकर शाहाबाद पहुंचे थे। शगुन रस्म के दौरान सबकुछ ठीक था, खातिरदारी हुई। चाय, नाश्ता और खाना खाने के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से खुले दिल से मिले। लड़की पक्ष के वापस आते समय रूल्हे के परिवार वालों ने विदाई भी की थी। यह सब देखकर लड़की के परिवार वालों को यह अंदाजा ही नहीं था कि बरात आने में कोई अड़चन होगी। नग्गल पुलिस थाने में नहीं पहुंची शिकायत

नग्गल थाना प्रभारी से बुधवार की रात 8 बजे फोन पर हुई बात में बताया कि अभी तक दोनों पक्ष की तरफ कोई शिकायत नहीं आई। ऐसे में किस आधार पर कार्रवाई की जाए। रही बात बरात नहीं आने की तो यह समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई है।

chat bot
आपका साथी