निगम ने डिफाल्टरों को तीन दिन का नोटिस देना शुरू किया, संपत्ति सील होगी

नगर निगम ने डिफाल्टरों को तीन दिन का नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार से निगम संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:10 AM (IST)
निगम ने डिफाल्टरों को तीन दिन का नोटिस देना शुरू किया, संपत्ति सील होगी
निगम ने डिफाल्टरों को तीन दिन का नोटिस देना शुरू किया, संपत्ति सील होगी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

नगर निगम ने डिफाल्टरों को तीन दिन का नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार से निगम संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा। वहीं नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं होने पर संपत्ति सील की जाएगी। नगर निगम अभी तक करीब 200 डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर चुका है।

मालूम हो कि नगर निगम करीब 92 हजार भवनों से प्रापर्टी टैक्स की वसूली करता है। इसमें काफी डिफाल्टरों ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया है। इन डिफाल्टरों पर टैक्स का करीब 23 करोड़ रुपये का बकाया है, जो जमा नहीं किया है। इस पर निगम ने डिफाल्टरों को तीन दिन में टैक्स जमा करने का नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बाद निगम शनिवार से डिफाल्टरों की संपत्ति सील की कार्रवाई शुरू होगी। नगर निगम से हर रोज डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर संपत्ति सील की जाएगी। वहीं मुख्यालय ने नियमित टैक्स जमा करने वालों को 35 फीसद छूट का लाभ मिलेगा। इसके लिए लोगों को सितंबर तक टैक्स जमा करना होगा। इसके बाद टैक्स जमा करने वालों को 25 फीसद छूट का लाभ ही मिलेगा। इसके बाद मुख्यालय ने डिफाल्टरों को छूट नहीं का लाभ नहीं दिया है। इन लोगों से टैक्स वसूली पर ही जोर रहेगा। इस संबंध में कर सहायक बलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम ने डिफाल्टरों को तीन दिन में टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। निगम के टैक्स के बकाएदार

संजय आटो रिपयेर -544302 रुपये शिवा ड्राई क्लीनयर-528955 रुपये नसीरपुर में महेश फीड प्राइवेट लिमिटेड-510663 रुपये केपीएके स्कूल -500078 रुपये ठाकुरद्वारा -495313 रुपये

chat bot
आपका साथी