फाइनेंसर के पास गिरवी रखे मकान को दंपती ने धोखे से बेच हड़पे पांच लाख

फाइनेंसर के पास गिरवी रखे मकान को दंपती ने धोखे से बेच गांव अनंदपुर जलबेहड़ा निवासी करनैल सिंह से पांच लाख रुपए हड़प लिए। दंपती का कहना था कि यह खुद का मकान है और इस पर किसी भी प्रकार को कोई कर्ज नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 07:15 AM (IST)
फाइनेंसर के पास गिरवी रखे मकान को दंपती ने धोखे से बेच हड़पे पांच लाख
फाइनेंसर के पास गिरवी रखे मकान को दंपती ने धोखे से बेच हड़पे पांच लाख

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : फाइनेंसर के पास गिरवी रखे मकान को दंपती ने धोखे से बेच गांव अनंदपुर जलबेहड़ा निवासी करनैल सिंह से पांच लाख रुपए हड़प लिए। दंपती का कहना था कि यह खुद का मकान है और इस पर किसी भी प्रकार को कोई कर्ज नहीं है। इसके बारे में खरीदार को तब पता चला जब मकान की रजिस्ट्री होने लगी। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपित मोती नगर निवासी बलराम व उसकी पत्नी प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में करनैल सिंह ने बताया कि आरोपित बलराम व उसकी पत्नी प्रीति एक दिन उसके पास आए और मकान बेचने की बात कही। प्रीति ने कहा यह मकान उसके नाम है और वह उसे बेचना चाहते हैं। करनैल सिंह को भी मकान की आवश्यकता था। वह मकान देखने के लिए मोती नगर चला गया। इसके बाद सौदा आठ लाख रुपए में तय हुआ। 21 फरवरी 2019 को मकान का इकरारनाम होने पर करनैल सिंह ने दंपती को पांच लाख रुपए दे दिए तथा मकान की रजिस्ट्री 25 मई 2020 को करवाने की बात कही। रजिस्ट्री करवाने का समय पता चला कि यह मकान पहले ही फाइनेंसर के पास गिरवी है। इसके बाद करनैल सिंह ने आरोपित दंपती से रुपये लौटाने की बात कही, लेकिन आरोपितों ने लौटाने में आनाकानी की। अब जब पीड़ित ने दंपती पर रुपये लौटाने का दबाव डाला तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

chat bot
आपका साथी