निगम ने बलदेव नगर से 30 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा

नगर निगम ने मंगलवार से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान बलदेव नगर और गीता नगरी में करीब 30 पशुओं को पकड़ने का काम पूरा किया। इसके बाद निगम ने सभी पशुओं को वाहनों से सुल्लर गोशला में भेज दिया है। यहां पर पशुओं को हरा चारा मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 07:00 AM (IST)
निगम ने बलदेव नगर से 30 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा
निगम ने बलदेव नगर से 30 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम ने मंगलवार से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान बलदेव नगर और गीता नगरी में करीब 30 पशुओं को पकड़ने का काम पूरा किया। इसके बाद निगम ने सभी पशुओं को वाहनों से सुल्लर गोशला में भेज दिया है। यहां पर पशुओं को हरा चारा मिलेगा।

नगर निगम का शहर में अप्रैल में टेंडर खत्म होने के बाद पशुओं को पकड़ने का काम बंद था। इस वजह से सड़कों और कलोनी में पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। इस वजह से कालोनी के लोग भी परेशान हो चुके थे। यहां तक रात के अंधेरे में वाहन चालकों और राहगीरों से बेसहारा पशुओं से हादसों का खतरा बना था। वहीं कालोनी में पशुओं के झुंड आपास में लड़ने लगते हैं। इससे राहगीरों के साथ हादसे तक हो जाते हैं। इसको लेकर निगम में लोग नियमित शिकायत कर रहे थे। वहीं नगर निगम सदन की बैठक में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए मुद्दा भी उठा था। इसके लिए निगम में पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर भी निकाला था, लेकिन शर्तें पूरा नहीं होने से फर्म को टेंडर नहीं हो सका। इस पर निगम ने पुरानी फर्म का टेंडर दो महीने के लिए बढ़ा दिया है, ताकि जनता को पशुओं से राहत मिले। मंगलवार को फर्म के कर्मियों और निगम के एसआइ ने बलदेव नगर और गीता नगरी में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।

इस दौरान शहर में शाम तक करीब 30 बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम किया। इसके बाद पशुओं को वाहनों से गोशाला में भेज दिया है, जबकि शहर में छह महीने से पशुओं को पकडऩे का काम बंद था। इस संबंध में एसआइ विक्की ने बताया कि मंगलवार की शाम तक 30 बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम किया। इस दौरान सभी पशुओं को वाहनों से गोशाला में भेज दिया।

---------------- शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को 30 पशुओं को पकड़कर गोशला भेज दिया। अब निगम का नियमित अभियान जारी रहेगा।

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम

chat bot
आपका साथी