विज के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन थामा

छावनी की सुंदर नगर कॉलोनी से कांग्रेस नेता व पूर्व पंच करनैल ¨सह व मुनीष कुमार बंसल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोड़ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 08:30 AM (IST)
विज के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन थामा
विज के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन थामा

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी की सुंदर नगर कॉलोनी से कांग्रेस नेता व पूर्व पंच करनैल ¨सह व मुनीष कुमार बंसल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोड़ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। विज ने पार्टी में शामिल होने वाले इन कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलने की बात कही। इसमें मुख्य रूप से जेएस गिल, रा¨जद्र कुमार, बीएम शर्मा, राज कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, धर्मपाल, गुरचरण ¨सह सैनी, सुरेश कुमार, अभिषेक गुप्ता ज्ञान चंद, रघुबीर ¨सह, रा¨जद्र यादव, संदीप कुमार, गौरव, अमित, करनी कुमार, कमल कांत, धर्मेंद्र, हरीश, नेपाल अदक सहित अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए। विज ने भाजपा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। पूर्व पंच करनैल ¨सह ने बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद से जिस प्रकार से छावनी मे विकास कार्य मंत्री विज द्वारा करवाए गए हैं, वे कभी किसी सरकार में नहीं हुए थे।

chat bot
आपका साथी