तेलंगाना का सूती बैग भी लुभाता रहा मेले में ग्राहक

छावनी के गांधी मैदान में सरस मेले में आयोजित विभिन्न हस्त शिल्पकारों से सजे स्टाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं वहीं तेलंगाना के स्टाल नंबर 2 पर सूत से बने बैग जिनमें सेमिनार बैग 6 पॉकेट वाला वेजिटेबल बैग भी लोगों को लुभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 07:30 AM (IST)
तेलंगाना का सूती बैग भी लुभाता रहा मेले में ग्राहक
तेलंगाना का सूती बैग भी लुभाता रहा मेले में ग्राहक

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के गांधी मैदान में सरस मेले में आयोजित विभिन्न हस्त शिल्पकारों से सजे स्टाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं तेलंगाना के स्टाल नंबर 2 पर सूत से बने बैग जिनमें सेमिनार बैग, 6 पॉकेट वाला वेजिटेबल बैग भी लोगों को लुभा रहे हैं। जो 20 से लेकर 300 रुपये तक हैं। गांव गढी पैड जिला रंगारेहड़ी तेलंगाना की अंबिका ने बताया कि वह सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हुई हैं तथा उनके ग्रुप का नाम जय अंबे भवानी है, जिसमें लगभग 300 महिलाएं शामिल हैं। गांव की महिलाएं भी इस ग्रुप में है जोकि इस कार्य को करके आत्मनिर्भर होकर अच्छी आजीविका कमा रही हैं। इस काम में उन्हें अपने पति अर¨वद का विशेष योगदान मिल रहा है। अंबिका ने बताया कि इन बैगों को दिखाने का अवसर उन्हें विभिन्न मेलों में जैसे दिल्ली, पटियाला, मुंबई, केरला, गोवा, आन्ध्र प्रदेश व अब अंबाला में दिखाने का मौका मिला है। सूत के इको फ्रेंडली बैग बनाने पर उन्हें हैदराबाद में सम्मानित करने का काम किया है। रेफ्रीजरेटर में रखने के लिए एक विशेष सूत का बैग है जिसमें एक किलो तक का सामान रखा जा सकता है। बैग पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।

सरस मेले में लोगों ने तीर से साधे निशाने

अंबाला : तीरकमान (स्पो‌र्ट्स तीरकमान) आकर्षण का केंद्र रहा। लोग तीरंदाजी के गुरों को सीखने के लिए स्वयं तीर चलाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। राजस्थान से आये रामलाल तीरगर ने बताया कि वह इससे पहले भी पटियाला, लखनऊ व कोलकाता में भी स्टाल लगाकर इन स्पो‌र्ट्स तीरकमानों को प्रदर्शित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पर 950 से लेकर 2150 तक के स्पो‌र्ट्स तीर कमान उपलब्ध हैं। जो लोग तीर कमान प्रतियोगिता में रूचि रखते हैं वह विशेषकर इन तीरकमानों का प्रयोग करते हैं। इस स्टाल पर आने वाले लोग 45 रुपये में 5 बार तीरकमान चलाकर अपनी प्रतिभा को भी निखार सकते हैं। रामलाल तीरगर ने बताया कि वह राजस्थान से हैं। पिछले 10 वर्षों से आगे बढ़ रहे हैं। उनके पिता रतनलाल भी उनकी पूरी मदद कर रहे हैं। यह तीरकमान सागवान, नीम, शीशम की लकड़ी से बनाकर तैयार किये जाते हैं।

सरस मेले में रेशम आज जमाएंगे रंग

रविवार को हरियाणवी गायक सुरेश नैनिया शहीद भगत ¨सह पर मंथन ग्रुप की प्रस्तुति देंगे। वृंदा द्वारा सेमी-क्लासिकल नृत्य से शिव प्रस्तुति, हरियाणा यूथ फेस्टिवल में चयनित एसए जैन कॉलेज के छात्रों की ओर से भंगड़ा व मशहूर फिल्मी कलाकार एवं मंच संचालक संजीव शाद प्रस्तुतियां देंगे।

इस प्रकार होंगे कार्यक्रम

-24 की शाम पंजाबी गायक रेशम ¨सह अनमोल रंग जमाएंगें।

-25 को महावीर गुड्डू की ओर से बम्ब लहरी की प्रस्तुति पेश की जायेगी।

-26 को डॉ.उज्जवल व डॉ.तरूण की ओर से युगल गीत प्रस्तुति

-27 को मुशायरा व 28 फरवरी को डॉ.दिनेश रहेजा गजल नाइट,

-1 मार्च को मंजू अरोड़ा द्वारा कव्वाली गीतों व सूफी गीतों की प्रस्तुति

-2 को बाबा बंदा ¨सह बहादुर पर लाइट एंड साउंड शो,

-3 को पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर द्वारा प्रस्तुति

-4 को अंबाला म्यूजिकल क्लब के उभरते कलाकारों की प्रस्तुतियां, एसडी कालेज द्वारा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुति

-5 मार्च को शिव स्तुति की प्रस्तुति दी जायेगी।

chat bot
आपका साथी