जजपा नेताओं में समझौता करवाने में जुटे समर्थक

जजपा के शहरी जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज व प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी में हुए विवाद में समझौता करवाने के लिए समर्थक जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:40 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:40 AM (IST)
जजपा नेताओं में समझौता करवाने में जुटे समर्थक
जजपा नेताओं में समझौता करवाने में जुटे समर्थक

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जजपा के शहरी जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज व प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी में हुए विवाद में समझौता करवाने के लिए समर्थक जुट गए हैं। हालांकि मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच चुका है। हालांकि दोनों नेताओं की बात सुनने के लिए पार्टी हाईकमान अजय चौटाला के आने की संभावना थी।

सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने दोनों नेताओं में आपस में समझौता करवाने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा है, लेकिन दोनों नेता एक-दूसरे पर पहले हमला करने जैसे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि 25 सितंबर को सेक्टर-8 के देवी भवन में ताऊ देवी लाल की जयंती पर ब्लड कैंप लगाया गया था। इसी दौरान दोनों नेताओं में झगड़ा हो गया।

----- विवेक ने ही मेरी बाजू मोड़ी और धक्का दिया था

शहरी जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह का कहना है ब्लड कैंप वाले दिन वह समर्थकों से मिल उनका हौसला बढ़ा रहे थे। इसी दौरान विवेक चौधरी वहां आया और बेवजह बहस करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। मुझे तो खुद नहीं पता विवेक चौधरी ने क्या मन में बात रख झगड़ा किया है, लेकिन मैंने हाईकमान के सामने सारी बात रख दी है।

-----

मेरी शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी ललाना के मुताबिक उन्होंने कोई हमला नहीं किया, बल्कि हमला तो उल्टा उसके ऊपर हुआ है। इसके बारे में पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। मैंने पार्टी हाईकमान के सामने अपनी बात रख दी है। हाईकमान जो भी फैसला करेगी मंजूर होगा।

chat bot
आपका साथी