खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेंडबाइ जिमनास्टिक उपकरणों का इंतजार, वार्मअप रूम ठंडे बस्ते में

खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर तैयारियां तेजी पर हैं जबकि अंबाला में भी इसके लिए हलचल तेज होने लगी है। आल वैदर स्वीमिग पूल का निर्माण किया जा रहा है जबकि अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा जा रहा है। अंबाला कैंट में जिमनास्टिक और तैराकी प्रतियोगिताएं होनी हैं। खास है कि जिमनास्टिक के उपकरणों को बतौर स्टैंडबाइ मांगा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। दूसरी ओर जिमनास्टिक के लिए वार्मअप रूम का प्रपोजल भी ठंडे बस्ते में चला गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:11 PM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेंडबाइ जिमनास्टिक उपकरणों का इंतजार, वार्मअप रूम ठंडे बस्ते में
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेंडबाइ जिमनास्टिक उपकरणों का इंतजार, वार्मअप रूम ठंडे बस्ते में

जागरण संवाददाता, अंबाला : खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर तैयारियां तेजी पर हैं, जबकि अंबाला में भी इसके लिए हलचल तेज होने लगी है। आल वैदर स्वीमिग पूल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा जा रहा है। अंबाला कैंट में जिमनास्टिक और तैराकी प्रतियोगिताएं होनी हैं। खास है कि जिमनास्टिक के उपकरणों को बतौर स्टैंडबाइ मांगा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। दूसरी ओर जिमनास्टिक के लिए वार्मअप रूम का प्रपोजल भी ठंडे बस्ते में चला गया है।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स इस बार हरियाणा में होनी हैं। प्रतियोगिताएं नवंबर में होनी थी, लेकिन इनको टाल दिया गया। अब यह प्रतियोगिताएं पांच फरवरी 2022 से की जाएंगी। अंबाला में तैराकी और जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं की तैयारियां हो रही हैं। अंबाला कैंट में तैराकी और जिमनास्टिक के अलावा बैडमिटन और फुटबाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करना था। जनवरी में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीम ने अंबाला का दौरा किया। यहां पर फुटबाल मैदान निर्माणाधीन था, जबकि जिमनास्टिक में रिदमिक ईवेंट कैंट के वार हीरोज स्टेडियम स्थित जिमनास्टिक हाल में नहीं होने की रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें बताया गया कि हाल की ऊंचाई रिदमिक के लिहाज से कम थी। इसका विकल्प सुभाष पार्क के पास बैडमिटन हाल को चुना गया, जिसमें रिदमिक जिमनास्टिक के ईवेंट करवाने की तैयारी की गई। इसके बाद बीते दिनों साई दिल्ली की टीम ने फिर से दौरा किया और जिमनास्टि रिदमिक के लिए राजकीय स्नातकोत्तर कालेज का आडिटोरियम को देखा। अब रिदमिक जिमनास्टिक कहां होगी, इस बारे में अभी फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। यही कारण है कि अंबाला में बैडमिटन प्रतियोगिताओं को शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया।

इस बारे में खेल विभाग के अधिकारी बताते हैं कि अतिरिक्त जिमनास्टिक उपकरणों के लिए इंतजार किया जा रहा है। कुछ ईवेंट के उपकरण ही अतिरिक्त रखे जाएंगे ताकि यदि आवश्यकता पड़ती है तो इनको रिप्लेस किया जा सके। इसको लेकर अधिकारियों को फाइल भेजी गई है।

chat bot
आपका साथी