बेटे और पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

तीन साल पहले पति ने ननद के बहकावे में आकर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। काफी दिन गुजर जाने के बाद उसने सोचा शायद अब पति मनोज के व्यवहार में बदलाव आ गया होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:46 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:46 AM (IST)
बेटे और पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
बेटे और पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : बेटे और पत्नी को बहन के साथ मिलकर पति ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं विवाहिता कई दिनों तक इस तरह की प्रताड़ना सहती रही। उसने मायके वालों की इज्जत के लिए किसी को कुछ नहीं बताया। मामला बलदेव नगर हाउसिग बोर्ड कॉलोनी का है। अब घर से निकाले जाने के बाद पीड़ित महिला कामिया ने बलदेव नगर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पति मनोज बत्रा व ननद प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कर तफतीश आरंभ कर दी है।

शिकायतकर्ता कामिया के मुताबिक 27 अप्रैल 2017 को हाउसिग बोर्ड कालोनी निवासी मनोज बत्रा के साथ शादी हुई थी। उनका तीन साल को बेटा वेदांश है। कामिया का आरोप है शादी के कुछ दिन बाद पति मनोज ने बहन प्रीति व गिन्नी के बहकावे में आकर उससे गलत व्यवहार करने लगा था, जिसके चलते घर में झगड़ा होता रहता था। तीन साल पहले पति ने ननद के बहकावे में आकर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। काफी दिन गुजर जाने के बाद उसने सोचा शायद अब पति मनोज के व्यवहार में बदलाव आ गया होगा। इसके बाद वह 16 मई को बेटे को लेकर पति के घर गई थी। मगर मेन गेट लगा हुआ था। उसने आवाजें लगाई तो ननद प्रीति बाहर निकलकर आई और उसे गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद पति मनोज भी बाहर आया और उसे पकड़कर सड़क पर धक्का दे दिया। इससे उसे व बेटे को चोटें आई।

chat bot
आपका साथी