अंबाला की अनाज मंडी से 66 फीसद धान का उठान

जिले की मंडियों में धान की सरकारी खरीद का काम चल रहा है। शनिवार सुबह 9 बजे तक 2 लाख 85 हजार 438 मीट्रिक टन धान की खरीद खरीद एजेंसियों की बोली के बाद की गई। मंडियों में जमा धान में 66.13 फीसद की लिफ्टिग कराकर गोदामों और राइस मिल के गोदामों में पहुंचा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:55 AM (IST)
अंबाला की अनाज मंडी से 66 फीसद धान का उठान
अंबाला की अनाज मंडी से 66 फीसद धान का उठान

जागरण संवाददाता, अंबाला : जिले की मंडियों में धान की सरकारी खरीद का काम चल रहा है। शनिवार सुबह 9 बजे तक 2 लाख 85 हजार 438 मीट्रिक टन धान की खरीद खरीद एजेंसियों की बोली के बाद की गई। मंडियों में जमा धान में 66.13 फीसद की लिफ्टिग कराकर गोदामों और राइस मिल के गोदामों में पहुंचा दिया गया। जबकि छावनी अनाज मंडी में हुई धान की खरीद के सापेक्ष 69 फीसद लिफ्टिग हैफेड और डीएफसी के इंसपेक्टर की तरफ से कराया जा चुका है। सभी मंडियों में धान खरीद का कार्य चल रहा है। उठान और किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी तेजी से की जा रही है। इन दोनों कार्यों में अंबाला अन्य जिलों के मुकाबले अग्रणी स्थान पर है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि जिले की मंडियों में खरीफ 2021-22 के तहत धान का खरीद कार्य जारी है। 16 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक जिले की सभी मंडियों में 2 लाख 85 हजार 438 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। लिफ्टिग कार्य भी 66.13 फीसद कर लिया गया। किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी समय अवधि के तहत उनके खाते में हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक 16 अक्टूबर सुबह तक 300.70 करोड़ की अदायगी किसानों के खातों में कर दी गई है और धान के उठान के मुकाबले यह 81 फीसद है।

------------------- धान खरीद में किसान और मिलर्स को न हो काई परेशानी

अंबाला, विज्ञप्ति : जिले की सभी मंडियों और खरीद केंद्रों पर धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। व्यापारियों, मिलरों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। ये बातों शनिवार को डीसी विक्रम सिंह ने पंचायत भवन में जिला के मिलरों की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी से कहा। बैठक में एक-एक करके जिले में चल रही खरीद के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी मिलर्स, व्यापारी या किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

डीसी विक्रम सिंह ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, डीएम हैफेड और वेयर हाउसिग कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मंडियों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए। कहीं भी बारदाने की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। खरीद के बाद धान के उठान और लदान (लिफ्टिग) का कार्य भी सुचारू रूप से होना चाहिए। यह भी कहा कि गेट पास की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहे। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी सही होनी चाहिए। बैठक में डीएफएससी अपार तिवारी, डीएम हैफेड कृपाल,राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गर्ग, साहब सिंह, मक्खन लाल गोयल, अशोक अग्रवाल, मनीष जैन, कमल सिगला, गौरव गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी