जिले के दस कंटेनमेंट जोन में 11598 लोगों की स्क्रीनिग की

जले में पॉजिटिव केस मिलने के बाद दस कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां पर घरों का सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:20 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:20 AM (IST)
जिले के दस कंटेनमेंट जोन में 11598 लोगों की स्क्रीनिग की
जिले के दस कंटेनमेंट जोन में 11598 लोगों की स्क्रीनिग की

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिले में पॉजिटिव केस मिलने के बाद दस कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां पर घरों का सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिग की गई। वहीं संपर्क में आने वाले करीब 40 लोगों के नमूने भी लिए गए। वहीं लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 पहुंच गई है।

शहर और कैंट में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को कैंट में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों का सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिग कार्य में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को करीब 230 प्रवासी श्रमिकों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किया है। विभाग ने अभी तक करीब 18274 प्रवासी श्रमिकों को हेल्थ सर्टिफिकेट जारी कर चुका है।

------------

5774 आशंकित मरीजों के नमूने लिए

जिले में अभी तक 5774 आशंकित मरीजों के नमूने लिए हैं। इसमें 5556 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं 167 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार हैं, जो सोमवार तक मिलेगी। -------------------

जिले में अभी तक 5774 आशंकित मरीजों के नमूने लिए हैं। इसमें 5556 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।

डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर

chat bot
आपका साथी