निगम में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर फैली गंदगी

नगर निगम में सफाई कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस वजह से सफाई कर्मियों ने सुबह में कूड़ा उठाने का काम नहीं किया। ऐसे में डंपिग प्वाइंट से कूड़ा नहीं उठाने से सड़कों पर गंदगी फैली रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:10 AM (IST)
निगम में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर फैली गंदगी
निगम में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर फैली गंदगी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम में सफाई कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस वजह से सफाई कर्मियों ने सुबह में कूड़ा उठाने का काम नहीं किया। ऐसे में डंपिग प्वाइंट से कूड़ा नहीं उठाने से सड़कों पर गंदगी फैली रही।

मालूम हो कि शहर में हर रोज करीब 140 टन कूड़ा निकलता है। निगम वाहनों से नियमित कूड़ेदानों और सड़कों से कूड़ा उठने का काम किया जाता है। यहां से निगम वाहनों से कूड़ा को डंपिग प्वाइंट पर डंप किया जाता है। वीरवार को नगर निगम में सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर हड़ताल की। इस वजह से शहर में सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने का काम नहीं किया। इससे मुख्य सड़कों पर गंदगी फैली रही। मॉडल टाउन की मुख्य सड़क पर कूड़ेदान और प्रेम नगर की मुख्य सड़क से नियमित कूड़ा उठाने का काम किया जाता है। लेकिन सफाई कर्मियों की हड़ताल होने से काम पूरी तरह से बंद रहा। इस संबंध में कर्मचारी नेता चमन लाल ने बताया कि वीरवार को सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने का काम बंद रखा।

स्वच्छता सर्वेक्षण में जुटा निगम

नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 की तैयारी में जुटा है। इसके लिए सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल, होटल, स्कूल, कालेज आदि में कचरा प्रबंधन के प्रति जागरुक करने में लगा है। इसके लिए सभी संस्थाओं को रैंकिग भी जारी है। वहीं लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करने के लिए जागरुक भी जाता है।

chat bot
आपका साथी