चोरियों का शतक लगाने वाला सागर चढ़ा पंचकूला पुलिस के हत्थे

पंचकूला क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े चोरियों का शतक लगाने वाले सागर ने नारायणगढ़ में भी प्रापर्टी बनाई है। आलीशान कोठी देखकर पुलिस भी दंग रह गई। छानबीन करती पुलिस नारायणगढ़ भी पहुंची और प्रापर्टी आदि को लेकर जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:05 AM (IST)
चोरियों का शतक लगाने वाला सागर चढ़ा पंचकूला पुलिस के हत्थे
चोरियों का शतक लगाने वाला सागर चढ़ा पंचकूला पुलिस के हत्थे

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : पंचकूला क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े चोरियों का शतक लगाने वाले सागर ने नारायणगढ़ में भी प्रापर्टी बनाई है। आलीशान कोठी देखकर पुलिस भी दंग रह गई। छानबीन करती पुलिस नारायणगढ़ भी पहुंची और प्रापर्टी आदि को लेकर जानकारी हासिल की।

क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने एक शातिर चोर सागर उर्फ साबर निवासी डेहा कालोनी शहजादपुर को काबू किया है। पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपित सागर इतना शातिर था कि वह पेंचकस व प्लास लेकर रात के समय चोरी को अंजाम देता था। आरोपित ने तीन साल में रायपुररानी, चंडी मंदिर, नारायणगढ़, शहजादपुर के क्षेत्रो में करीब चोरी की करीब 100 से भी अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।

------------

शान-ओ-शौकत की जिदगी जीता था सागर

सागर चोरी के इन रुपयों से शान-ओ-शौकत की जिदगी जीता था। जांच करते हुए पुलिस जब नारायणगढ़ पहुंची तो उसकी प्रापर्टी देखकर दंग रह गई। जिस कालोनी में उसका घर है, उसकी कीमत करीब 84 लाख रुपये है। इसी घर में लगभग दस लाख रुपये का माड्यूलर किचन भी है, जिसे देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपित सागर से कैश व सोना चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 23 लाख 72 हजार रुपये है।

----------

कबाड़ी का काम करता था सागर

बताया जाता है कि आरोपित कबाड़ी का काम करता था। दिन में वह फेरी लगाता और अपना टारगेट तय करता। इसके बाद वह रात के समय में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। अब पुलिस आरोपित से चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ करेगी। अंबाला पुलिस भी आरोपित को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।

chat bot
आपका साथी