रोडवेज ने दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई

त्योहारी सीजन को देखते हुए अंबाला रोडवेज डिपो ने दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों की संख्या को बढ़ा दिया है। पंजाब दिल्ली शिमला के मार्गों पर तीन से चार बसों की संख्या को बढ़ाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:00 AM (IST)
रोडवेज ने दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई
रोडवेज ने दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : त्योहारी सीजन को देखते हुए अंबाला रोडवेज डिपो ने दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों की संख्या को बढ़ा दिया है। पंजाब, दिल्ली, शिमला के मार्गों पर तीन से चार बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। वहीं अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल, त्योहारी सीजन होने पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इन यात्रियों में ज्यादातार प्रवासी हैं। इस प्रकार के यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए कोई दिक्कत न झेलनी पड़े अतिरिक्त बसों को लगाया है। बसों की संख्या बढ़ने से जहां यात्रियों को राहत मिली है वहीं रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।

बता दें त्योहारी सीजन के चलते दूसरे राज्यों के लोग अंबाला से वापस लौटने लगते हैं। ऐसे में यात्रियों की भी संख्या बढ़ने लगती है। अपने गृहक्षेत्र में लौटने के लिए यात्री बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। हालांकि ट्रेन की भी व्यवस्था है, परंतु रिजर्वेशन का झंझट होने के चलते यात्री बस सर्विस के जरिए जाना पसंद कर रहे हैं। वहीं यात्रियों की दिक्कत और डिमांड के चलते डिपो ने अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। ऐसे में बसों की संख्या बढ़ने से डिपो की आमदनी भी बढ़ जाएगी।

--------

रोजाना दौड़ रहीं 177 बसें

बता दें अंबाला रोडवेज डिपो में 122 सरकारी और 15 किलोमीटर स्कीम सहित 137 बसें रूटों पर दौड़ रही हैं। वहीं नारायणगढ़ सब डिपो में 40 बसें हैं। ऐसे में जिले भर में कुल 177 बसें चल रही हैं। बता दें जिला की आबादी 14 लाख पार करने वाली है। ऐसे में आबादी के हिसाब से 300 बसों की आवश्यकता है।

------------ 45 नई बसें आने से टोटा होगा खत्म

अंबाला डिपो काफी समय से बसों का टोटा झेल रहा है। अब जल्द ही नई 45 बसें आनी वाली हैं। इनमें अंबाला में 45, करनाल में 45, पंचकूला में 45, यमुनानगर में 40, पानीपत में 40, जींद में 35, कुरुक्षेत्र में 35, कैथल में 35, दिल्ली डिपो मं 34, चंडीगढ़ डिपो में 30 व सोनीपत में 25 बसें टाटा मोटर्स की आनी हैं। बाकी जिलों में अशोक लीलैंड की बसें आएंगी।

chat bot
आपका साथी